रतलाम के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक
सवांददाता
JRI रेलवे क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय U/13 A.W. Kanmadikar ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की ओर से खेलते हुए शहडोल के विरुद्ध शानदार दोहरा शतक (206 रन) जड़ा।
इस उपलब्धि के साथ वे राज्य स्तर पर दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।उज्जैन संभागीय टीम में रतलाम से जयदीप के साथ वेदांश और अर्णव भी शामिल हैं। जयदीप दाएं हाथ के बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने रीवा के विरुद्ध 49 रन और इंदौर के विरुद्ध अर्धशतक बनाया था। वर्तमान में वे उज्जैन संभागीय टीम के कप्तान भी हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया।
जयदीप की इस ऐतिहासिक पारी पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री कीर्ति शरण सिंह, उपाध्यक्ष श्री निमिष व्यास, सचिव श्री जोस चाको, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुज शर्मा, श्री गौरव अजमेरा, श्री भगत सिंह भदौरिया, श्री कीर्ति जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह अठाना, श्री दिनेश शर्मा, महेश व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।















