पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन
सवांददाता
यात्रियों की सुविधा और विशेषकर ग्रीष्मकालीन यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने पोरबंदर-आसनसोल तथा पुणे-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेंगी।
पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक विशेष (09205/09206)
ट्रेन संख्या 09205: पोरबंदर से 13 अप्रैल से 29 जून 2026 तक हर सोमवार सुबह 08:50 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 06:45 बजे आसनसोल पहुँचेगी।
रतलाम ठहराव: सोमवार 23:10/23:20
नागदा ठहराव: मंगलवार 00:05/00:07
उज्जैन ठहराव: मंगलवार 01:20/01:25
ट्रेन संख्या 09206: आसनसोल से 15 अप्रैल से 01 जुलाई 2026 तक हर बुधवार रात 23:05 बजे चलेगी और शुक्रवार रात 21:10 बजे पोरबंदर पहुँचेगी।उज्जैन ठहराव: शुक्रवार 03:00/03:05
नागदा ठहराव: शुक्रवार 04:00/04:02
रतलाम ठहराव: शुक्रवार 06:25/06:35
यह ट्रेन मार्ग में अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, प्रयागराज, गया, धनबाद आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष (01491/01492)
ट्रेन संख्या 01491: पुणे से 17 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार शाम 17:30 बजे चलेगी और अगले दिन 18:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी।
रतलाम ठहराव: शनिवार सुबह 06:50/07:00
ट्रेन संख्या 01492: हजरत निजामुद्दीन से 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक हर शनिवार रात 21:25 बजे चलेगी और अगले दिन 23:55 बजे पुणे पहुँचेगी।रतलाम ठहराव: रविवार 10:10/10:13
यह ट्रेन लोनावला, कल्याण, सूरत, कोटा, भरतपुर, मथुरा आदि स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।
बुकिंग जानकारी
ट्रेन संख्या 09205 की बुकिंग 10 अप्रैल 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विस्तृत समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in या रेलवन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।















