Skip to main content

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई,पीएम स्वनिधी योजना में रतलाम नगर निगम ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान,हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता रतलाम मंडल,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त,जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई,भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित,राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न,नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम । शासन द्वारा गठित मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अब अजय तिवारी बोर्ड के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तिवारी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का ऐलान करेंगे।

यह जानकारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा भगवान श्री परशुराम जी पर महानाट्य का मंचन किया गया था। इसमें बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा की थी। पं. राजोरिया ने उन्हें (लोखंडे) उज्जैन संभाग का प्रभारी तथा डॉ. राजेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इससे रिक्त हुए रतलाम जिला प्रभारी के पद पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी अजय तिवारी को नियुक्त किया गया है।

लोखंडे ने बताया जिला प्रचार प्रमुख पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला की जिम्मेदारी को निरंतर रखा गया है। इसके साथ ही विधिक प्रभारी का दायित्व रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दिया गया है। बोर्ड में कलेक्टर के पूर्व कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय को भी जोड़ा गया है। संभाग, जिला और नगर की नई टीमों का गठन भी जल्द किया जाएगा।

बाजीराव पेशवा को लेकर व्याख्यान 28 अप्रैल को

संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने मप्र शासन द्वारा परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ब्राह्मणों के हित के लिए तो काम करेगा ही, समस्त सनातन समाज की बेहतरी के लिए तत्पर रहेगा। लोखंडे ने बताया कि ब्राह्मण समाज के पुरोधाओं ने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी की भलाई के लिए कार्य किया है। लोखंडे के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शाम 7.30 बजे सर्किट हाउस में श्रीमंत बाजीराव पेशवा की पुण्यतिथि पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य वक्ता वेदों के अनुवादक और साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला होंगे।

परशुराम के फरसे के लेकर करेंगे बात

एक प्रश्न के जवाब में लोखंडे ने कहा कि नगर निगम द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के अस्त्र फरसे की स्थापना को लेकर निर्णय लिया गया था। इसे जल्द से जल्द लगाया स्थापित किया जाना चाहिए। इस बारे में महापौर और निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता नवनियुक्ति जिला प्रभारी अजय तिवारी ने अपनी प्राथमिकता भी बताई। इस दौरान जिला सचिव लगन शर्मा, प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, विधिक प्रभारी राकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष चेतन्य शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश व्यास उपस्थित रहे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया.
ip is from remote address-216.73.217.123

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई,पीएम स्वनिधी योजना में रतलाम नगर निगम ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान,हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता रतलाम मंडल,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"