Skip to main content

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई,पीएम स्वनिधी योजना में रतलाम नगर निगम ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान,हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता रतलाम मंडल,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त,जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई,भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित,राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न,नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

सभी विभाग फायर ऑडिट वीक में फायर ऑडिट करवायें
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन व्यवस्था, सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल, लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निर्देश दिए गये कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन एवं समयावधि पत्रों के समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करें। बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए जाएं। साथ ही समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। इसके लिए 1 मई से गांववार एवं नगरीय निकायों में वार्डवार शिविर आयोजित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत पदाभिहित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा से बाहर प्रकरणों पर नियमानुसार आर्थिक शास्ति अधिरोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक एवं समयावधि में होना चाहिए। संबल योजना के हितग्राहियों को पात्रता अनुसार तत्काल लाभ वितरण करने तथा सभी विभागों को अपनी-अपनी हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभाग में स्थाई हेलीपैड बनाये जाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक जमीन चिन्हित करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। ई ई पी डब्ल्यू डी को निर्देश अनुसार जमीन देख कर आवंटन की कार्यवाही जल्द से जल्द करवाने के लिए के लिए निर्देशित किया । सभी कार्यालय प्रमुखों को लंबित अनुकंपा नियुक्तियो के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

“फायर ऑडिट वीक” मे सभी कार्यालय प्रमुखो को अपने सभी कार्यालयों में एस डी आर एफ की टीम के साथ फायर आडिट कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग शासकीय एवं निजी अस्पतालों, फूड विभाग सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, नगर निगम अपने क्षेत्र में संचालित कारीगरो की दुकानों एवं फटाका दुकानों में फायर ऑडिट करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने जर्जर स्कूल भवनों को चिन्हित कर डिस्मेंटल करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नदी नालों की सफाई वर्षा काल प्रारंभ होने के पूर्व करवाने के निर्देश दिए। पोषण वाटिका के निर्माण एवं सभी स्कूलों में पानी की टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

भीषण गर्मी को देखते हुए निर्माण कार्यो से संबंधित विभागो को निर्देश दिए कि कोई भी ठेकेदार मजदूरों से गर्मी के पीक हवर मे काम नहीं करवायें ।कार्य स्थल पर छाया एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे।

भीषण गर्मी के चलते जनगणना सर्वे का काम दोपहर में नही करवायें

जिलें में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनगणना कार्य से जुडे चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1 मई से शुरू होने वाले जनगणना महाअभियान के दौरान सर्वे के लिए प्रगणक एवं सुपरवायजर घर-घर जायेंगे, भीषण गर्मी के चलते प्रगणकों से दोपहर में सर्वे कार्य नहीं करवाये।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय की बावड़ी की हुई साफ-सफाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नवाचार की उड़ान: सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया.
ip is from remote address-216.73.217.123

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई,पीएम स्वनिधी योजना में रतलाम नगर निगम ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान,हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ता रतलाम मंडल,ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मे रखते हुये 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"