आधार महाअभियान: 09 मई
सवांददाता
रतलाम डाक संभाग के रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में शनिवार दिनांक 09.05.2026 को आधार सेवाओं हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस नवाचार के अंतर्गत तीनो जिलों के समस्त डाकघर के आधार सेवा केंद्र दिनांक 09.05.2026 (शनिवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक खुले रहेंगे। रतलाम प्रधान डाकघर का आधार सेवा केंद्र प्रतिदिन सुबह 7 से शाम को 7 तक खुला रहता है।
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस विशेष अभियान के माध्यम से अपने आधार पंजीयन / नवीनीकरण / अद्यतन करवाएं। शनिवार के इस महाअभियान के लिये ग्राहक पहले से ही अपने निकटम डाकघर आधार सेवा केंद्र से टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि आधार सेवाओं के लिए मध्य प्रदेश में अपनी अलग पहचान बन चुका रतलाम डाक संभाग रतलाम जिले में आलोट, जावरा, कालूखेडा, नामली, सैलाना, शिवपुर, रतलाम न्यू कलेक्टोरेट एवं प्रधान डाकघर में, झाबुआ जिले में झाबुआ प्रधान डाकघर, मेघनगर, बामनिया, थांदला, पेटलावद एवं राणापुर के डाकघरों में तथा अलीराजपुर जिले में अलीराजपुर, व जोबट डाकघर में आधार सेवा केंद्र संचालित कर रहा है।
राजेश कुमावत
अधीक्षक डाकघर
रतलाम संभाग, रतलाम 457001


















