Skip to main content

जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर,श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया,विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान,पंचम विशाल रक्तदान शिविर,वडोदरा मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेने प्रभावित,पुरुषोत्तम मास में देहदान: शिक्षक परिवार का प्रेरणादायी निर्णय,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम का दो दिवसीय आयोजन,संगीतमय वटवृक्ष की शाख गुलाब चक्कर प्रथम वर्षगांठ,मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी महाराज ने कहा है कि आज सम्पूर्ण विश्व विविध समस्याओं से आक्रांत है लेकिन सनातन धर्म शास्त्र में दुनिया की प्रत्येक समस्या का समाधान उपलब्ध है । भारतीय सनातन दर्शन विश्व का दिग्दर्शन करता आया है लेकिन सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि आज समस्या को अत्यधिक महत्व दिया जाता है और समाधान को नजरअंदाज किया जाता है । जिससे समस्या विकराल स्वरूप में नजर आती है । सनातन धर्म और शास्त्र सम्मत आचरण भयाक्रांत विश्व को नंदनवन बना सकता है । श्री हरिहर सेवा समिति मोहनलाल भट्ट परिवार एवं श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्र्स्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पूज्य स्वामीजी के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश मंगलवार से दयाल वाटिका सैलाना रोड पर हुआ । कथा के प्रथम सत्र में आयोजक परिवार के मोहनलाल भट्ट, महेंद्र भट्ट, सुनील भट्ट आदि ने पोथी पूजन किया । विविध संस्थाओ द्वारा स्वागत – वन्दन यंहा पूज्य स्वामीजी का कलिका माता सेवा मंडल ट्र्स्ट, श्री हरिहर सेवा समिति, श्री मेहँदी कुई बालाजी मन्दिर समिति, प्रभु प्रेमी संघ, श्री गुप्तेश्वर आश्रम, श्री लालजी महाराज मन्दिर, महिला मंडल एवं सनातन ग्रुप परिवार की ओर से स्वागत - वन्दन किया गया । सर्वश्री राजाराम मोतियानी, जयेश झालानी, हरीश सुरोलिया, बाबूलाल चौधरी, डॉ. एस.सी.खंडेलवाल, डॉ.पी.जागोतिया, संजय द्वे, विजय शर्मा, जगदीश राव आदि ने स्वागत किया । स्वागत भाषण सुनील भट्ट ने देते हुए 15 वर्षों की कथा महोत्सव की गौरवशाली परम्परा पर प्रकाश डाला। रतलाम के आचरण में धर्म समाहित - पूज्य स्वामीजी ने कहा कि मै सम्पूर्ण भारत वर्ष में कथा के लिए भ्रमण करता हूँ लेकिन रतलाम का धर्म और संतों के प्रति जुडाव अद्भुत है । रतलाम केवल नाम की धर्मस्व नगरी नहीं है बल्कि इसके आचरण में भी धर्म परिलक्षित होता है । यहाँ आकर बड़ी ही प्रसन्नता होती है रतलाम की केवल नमकीन और जायकेदार भोजन में ही रूचि नहीं बल्कि भक्तिभावना और भजन में भी उतनी ही रूचि है । । इस शहर ने धर्म को अपनाया है और यह शास्त्र का वचन है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है । कथा से ही व्यथा का अंत - उन्होंने कहा कि श्री श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट परिवार ने पुरुषोत्तम मास में वर्ष 2012 से रतलाम में श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत की थी, जो आज 15 वर्षों बाद भी लगातार जारी है । भट्ट परिवार इसी पावन परम्परा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाते हुए रतलाम के धर्मस्व नगरी के नाम को सार्थकता प्रदान करेगा । इस परिवार ने शहर को भगवान की निरंतर कथाओं और संतों से जोड़ा है । जो परम सौभाग्य की बात है । कथा के श्रवण से ही जीवन की व्यथा का अंत होता है । कलश यात्रा में भक्त जमकर थिरके - इसके पूर्व भागवत जी पोथी एवं कलश यात्रा भागवत कृपा दयाल वाटिका से निकली । जिसमे महिलाएं डीजे और बैंड की मधुर सेर लहरियों के साथ मंगल कलश लिए एक सी वेशभूषा में शामिल हुई । भक्तजन भजनों और ढोल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे । मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि से 9 जून तक आयोजित कथा महोत्सव का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रहेगा। कथा श्रवण के लिए देश के विभिन्न स्थाओं से श्रद्धालु रतलाम पहुंच रहे है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री महेश कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) का पदभार ग्रहण किया.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रम संस्था ने किया कॉर्निया संरक्षणकर्ताओं का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप.
ip is from remote address-216.73.216.28