समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
सवांददाता
कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों, समाधान पोर्टल एवं अन्य विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई। विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रमुख निर्देश
मेडिकल स्टोर संचालन: बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयों की बिक्री पर रोक। एसडीएम एवं तहसीलदारों को सतत निगरानी रखने और उल्लंघन पर कार्यवाही करने के निर्देश।कृषि वर्ष 2026: कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।
हितग्राही योजनाएँ: पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरण शीघ्र स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान: ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने हेतु कार्यवाही करने और इलाज के लिए आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनवाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश।
राहत प्रकरण: सभी एसडीएम को राहत संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान पोर्टल: सभी विभाग प्रमुखों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं समाधानकारी निराकरण कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश।






































