आरजीएसए अंतर्गत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बाजना व पिपलौदा विजेता बने
सवांददाता
रतलाम, 27 फरवरी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत नवाचार एवं पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से पोलो ग्राउंड पर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में जनपद पंचायत रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलौदा, आलोट और बाजना के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में बाजना ने प्रथम स्थान, जावरा ने द्वितीय और आलोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पिपलौदा विजेता रहा, जावरा उपविजेता और सैलाना तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों को क्रमशः 10,500 रुपये, 5,500 रुपये और 1,550 रुपये की पुरस्कार राशि तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शम्भूलाल चन्द्रवंशी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री निर्देशक शर्मा तथा क्रीड़ा भारतीय के जिला सचिव श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया और बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में आर.सी. तिवारी, मुकेश जाट, सैवाराम जाट, सुरेश मालवीय, ममता सिंह, दुर्गा डामोर और प्रीति चरपोटा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया ने किया तथा आभार राहुल वाघेला ने व्यक्त किया।














