Skip to main content

जय शीतला माता मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया,रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु निर्बाध वितरण व्यवस्था के लिए सतत निगरानी,इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व,मोती नगर में कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न,आयकर अधिनियम में ऐतिहासिक बदलाव, कानून हुआ सरल और स्पष्ट,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान,महिला दिवस के संदर्भ में शिक्षक मंच द्वारा स्त्री केंद्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन,प्रेमचंद सृजन पीठ का व्याख्यान और कवि सम्मेलन,16 मार्च को रतलाम में होगा Bhewin Mind School का विशेष कार्यक्रम',राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी कुश यादव का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2026 के लिए मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 22 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होगी।
अकादमी और एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर तथा संस्थापक व सचिव वीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले 11 से 15 अप्रैल तक इंदौर में चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में भाग लेने के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कुश यादव ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। कुश पिछले लगभग चार वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहा है। वह वर्तमान में बोधि इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र है।
कुश यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच वीरेंद्र गुर्जर और पिता सौरभ यादव को दिया है, जो पेशे से व्यापारी हैं। उल्लेखनीय है कि कुश यादव वर्ष 2025 में भी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
कुश यादव की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, जिला मंत्री अनुज, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, अकादमी संरक्षक मयंक जाट, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदीय, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र तिवारी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी सहित अशोक व्यास, राजेश कोठरी, महेंद्र शुक्ला, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय, संजय शर्मा, गौरव मेहता, निमित शर्मा, राहुल परमार, प्रवेश परमार, स्वेता डोडिया, पलाश कलंकी, अभिषेक गुर्जर, नयन पथरोड़, यशस्वी राव, राहुल दीक्षित, अर्पित कुमावत, अजय तलवादिया, सलमान खान, बबलू सिसोदिया, रोहित पांचाल, आनंद मेहता, संजय बरमेचा और विवेक राहंडे सहित अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महिला दिवस के संदर्भ में शिक्षक मंच द्वारा स्त्री केंद्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया.
ip is from remote address-216.73.216.88