राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान
सवांददाता
रतलाम एवं आसपास के जिलों में रक्त की कमी और कई ब्लड बैंकों के बंद होने से मानव सेवा समिति रक्त कोष पर पिछले माह से भारी दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद समिति के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और रक्तदान समूह के सक्रिय सदस्यों के सतत प्रयासों से रक्त की आपूर्ति जारी है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और नियमित रक्तदाताओं ने मिलकर 30 यूनिट रक्तदान किया।मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज सेवा की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में ग्राम बांगरोद में भी रक्तदान शिविर लगाया गया था। आज के रक्तदान में प्रमुख रूप से गोपाल कृष्ण सोडानी, अभिषेक पाटीदार, दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, सुशील शर्मा, पुनीत मित्तल, प्रदीप माहेश्वरी, आनंद चौधरी, सूरज लोधी, संदीप सैनी, आशीष चौधरी, निलेश पाटीदार, अरुण सिंह शक्तावत, कन्हैयालाल राठौर, राजेंद्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ जैन, राजेश परमार, यश मईडा, शैलेश शाह, मुकुट बिहारी मीणा, हेमंत डेलनपुर, हरिओम मालीवाड़, मनोज चंद्र, दीपेश वॉफगांवकर, अमन सोमानी, वैभव सिंह देवड़ा, भावेश पंडित, प्रखर माहेश्वरी, महेश मकवाना आदि ने रक्तदान कर मरीजों की मदद की।
इस अवसर पर उमेश मारोठिया, अंकित माहेश्वरी, दीपेश वॉफगांवकर, महावीर जैन, हेमंत मेहता, मोहन मुरलीवाला, डॉक्टर इंदरमल मेहता और स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। मानव सेवा समिति ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
































