जय शीतला माता मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया
सवांददाता
रतलाम। आदर्श कल्याण गुरु नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला सप्तमी के अवसर पर जय शीतला माता मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीतू जी धोरा मित्र मंडल द्वारा माता शीतला के अद्भुत और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता जी के भक्तों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति भाव के साथ भजनों का आनंद लिया और माता शीतला के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। भक्तों की सक्रिय भागीदारी और आस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
जय शीतला माता मित्र मंडल आदर्श कल्याण गुरु नगर के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों का सहयोग, आशीर्वाद, स्नेह और उपस्थिति के लिए दिल की गहराइयों से स्वागत, अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। मंडल ने कामना की कि इसी प्रकार सभी भक्तों का सहयोग और आशीर्वाद मां शीतला की कृपा से सदा बना रहे।























