Skip to main content

जय शीतला माता मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया,रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु निर्बाध वितरण व्यवस्था के लिए सतत निगरानी,इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व,मोती नगर में कुष्ठधाम सेवा मंदिर भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न,आयकर अधिनियम में ऐतिहासिक बदलाव, कानून हुआ सरल और स्पष्ट,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान,महिला दिवस के संदर्भ में शिक्षक मंच द्वारा स्त्री केंद्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन,प्रेमचंद सृजन पीठ का व्याख्यान और कवि सम्मेलन,16 मार्च को रतलाम में होगा Bhewin Mind School का विशेष कार्यक्रम',राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

आयकर अधिनियम में ऐतिहासिक बदलाव, कानून हुआ सरल और स्पष्ट

आयकर अधिनियम में ऐतिहासिक बदलाव, कानून हुआ सरल और स्पष्ट
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

देश की प्रत्यक्ष कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 लागू करने की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इस नए अधिनियम में पुराने जटिल प्रावधानों को हटाकर कानून की भाषा को सरल बनाया गया है, ताकि आम करदाता भी इसे आसानी से समझ सके और पालन कर सके।

रतलाम में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में आयकर अधिकारी एस.पी. डागर ने बताया कि 1961 से लागू आयकर अधिनियम में लगातार संशोधनों के कारण यह अत्यधिक जटिल हो गया था। नए अधिनियम में इन जटिलताओं को दूर कर कानून को अधिक व्यवहारिक और उपयोगी बनाया गया है।उन्होंने जानकारी दी कि पुराने अधिनियम की 800 से अधिक धाराओं को घटाकर लगभग 536 कर दिया गया है। साथ ही 1200 प्रावधान और 900 स्पष्टीकरण हटाए गए हैं, जिससे कानून का स्वरूप संक्षिप्त और स्पष्ट हो गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए आयकर रिटर्न को अपडेट करने की समय-सीमा भी बढ़ाकर चार वर्ष कर दी गई है, जिससे उन्हें त्रुटियों को सुधारने और सही जानकारी देने का पर्याप्त अवसर मिलेगा।

कार्यशाला में कर सलाहकार परिषद के दिलीप पाटनी ने कहा कि पुराने अधिनियम की भाषा और लगातार संशोधनों के कारण करदाताओं व सलाहकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए अधिनियम में भाषा को सरल और अप्रचलित प्रावधानों को हटाकर इसे आमजन के लिए अधिक व्यवहारिक बनाया गया है।

इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, कर सलाहकार परिषद, संभागीय उद्योग संघ तथा क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी एस.पी. डागर का सम्मान किया गया। संचालन कर निरीक्षक शिंबु कुमावत ने किया और आभार निशांत लोखंडे ने व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले में राजस्व अधिकारियों की निगरानी में गैस सिलेंडर वितरण सुचारु.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में कैंप के बाद दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महिला दिवस के संदर्भ में शिक्षक मंच द्वारा स्त्री केंद्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्व अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों के वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया.
ip is from remote address-216.73.216.88