Skip to main content

पीएनजी गैस कनेक्शन देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित,रतलाम के जयदीप राठौड़ ने राज्यस्तरीय क्रिकेट में जड़ा दोहरा शतक,कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,इंदौर कोचिंग डिपो की मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री से ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण लिनेन की आपूर्ति सुनिश्चित,विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप,आईटीआई रतलाम में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 अप्रैल को,पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन,तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- मदार स्पेशल के फेरे विस्‍तारित,सैलाना में जनगणना की तैयारियों का निरीक्षण,नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

इंदौर कोचिंग डिपो की मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री से ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण लिनेन की आपूर्ति सुनिश्चित

प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

यात्रियों की यात्रा को सुखद, सुविधाजनक और आरामदायक
बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल निरंतर प्रयास कर रहा
है। इसी कड़ी में एसी कोचों में यात्रियों को स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता
वाला बेडिंग मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है।

रेलवे द्वारा प्रत्येक एसी यात्री को दो बेडशीट, एक पिलो कवर, एक फेस
टॉवेल एवं एक कंबल प्रदान किया जाता है। इन लिनेन की साफ-सफाई और
स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रतलाम मंडल के इंदौर स्थित कोचिंग डिपो
में आधुनिक मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें 3-3 वॉशर,
ड्रायर, आयरनर एवं बॉयलर लगाए गए हैं। इस लॉन्ड्री के माध्यम से प्रतिदिन
औसतन लगभग 4 ट्रेनों के करीब 40 एसी कोचों के लिए लिनेन की आपूर्ति की
जाती है।

इंदौर की इस मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री में प्रतिदिन लगभग 12,000 बेडशीट, 6,000
पिलो कवर, 6,000 फेस टॉवेल एवं 200 से अधिक कंबलों की धुलाई कर ट्रेनों
में उपलब्ध कराया जाता है। बेडशीट, पिलो कवर और फेस टॉवेल को प्रत्येक
उपयोग के बाद साफ किया जाता है, जबकि कंबलों की धुलाई प्रत्येक 15 दिन
में सुनिश्चित की जाती है। साथ ही, लिनेन को नेफ़थलीन और गर्म हवा के
माध्यम से स्टरलाइज़ भी किया जाता है। इंदौर मेकेनाइज्‍ड लॉन्‍ड्री
द्वारा प्रतिदिन लगभग 6 हजार पैकेट्स लिनेन ट्रेनों में उपलब्‍ध कराई
जाती है।

इसके अतिरिक्‍त रतलाम मंडल की अन्य ट्रेनों में बेडरोल एवं कंबलों की
धुलाई और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आउटसोर्स किया
गया है। आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए लिनेन की गुणवत्ता
बनाए रखने हेतु पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित निरीक्षण भी किया जाता है।

रतलाम मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक
यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रतिदिन 12 हजार बेडशीट, 6-6 हजार पिलो कवर व फेस टॉवेल की धुलाई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पोरबंदर-आसनसोल एवं पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का संचालन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम के वॉल्व मेन कर रहे है अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे सर्वे हेतु नागरिक करें सहयोग.
ip is from remote address-216.73.216.82