Skip to main content

रतलाम जिले मे 9 नगरीय निकायों में हुई जल सुनवाई,जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई,रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन,पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न,चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण,राम मंदिर ब्रीज के नीचे बनेगी सुव्यवस्थित सब्जी मण्डी,रतलाम गीता मंदिर में प्रभुप्रेमी संघ का मासिक सत्संग सम्पन्न,उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण,रतलाम मंडल ने अप्रैल में ₹3.41 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया,भेविन माइंड स्कूल में मदर्स डे का उल्लासपूर्ण आयोजन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन

रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम, 12 मई। गौशाला रोड स्थित श्री राम गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में रतलाम विकास प्राधिकरण के संपूर्ण संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के अनेक सदस्य इस नए संचालक मंडल में शामिल हुए हैं, जिससे संस्था ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति अध्यक्ष अनिल झालानी के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने प्राधिकरण की गतिविधियों, इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की कि नया संचालक मंडल शहर के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह मंडल आमजन से जुड़कर योजनाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करेगा और रतलाम को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में सफल होगा।प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने बताया कि सक्षम वर्ग तो अपने आवास की व्यवस्था कर लेता है, किंतु सर्वहारा वर्ग के लिए कम लागत वाले आवास उपलब्ध कराना ही सच्ची सेवा होगी और प्राधिकरण इस दिशा में कार्यरत रहेगा।

उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने भावुक संबोधन में कहा कि यह आयोजन अभिनंदन नहीं बल्कि आशीर्वाद समारोह है, क्योंकि जिनसे हमें सम्मान मिल रहा है, वही हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं।
उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने सभी का सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया तथा शहरवासियों के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया।

संचालक मंडल के अन्य सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और श्री शंकराचार्य जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं सभा के पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन, वरिष्ठ सदस्य और महिला मंडल की प्रतिनिधियाँ उपस्थित रहीं। संचालन बृजनंदन मेहता ने किया और आभार नवनीत सोनी ने व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत अभिनंदन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उंकाला रोड अष्टभुजा मंदिर बावड़ी सहित चार बावड़ियों व त्रिवेणी कुण्ड की सफाई पूर्ण.
ip is from remote address-216.73.217.133