Skip to main content

रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग पर समर कैंप का समापन हुआ,भीषण गर्मी और हीट वेव से मत्स्य पालकों को सतर्क रहने की दी सलाह,लू से बचाव के लिए एडवाइजरी,उत्‍तर रेलवे लखनऊ मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित,रतलाम–नीमच दोहरीकरण के बाद कुछ ट्रेनों के आगमन/प्रस्था न समय में संशोधन,रतलाम में ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,मदार- बान्‍द्रा टर्मिनस के बीच चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन,रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु,श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, रतलाम – कक्षा 12वीं का 100% परिणाम

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

भीषण गर्मी और हीट वेव से मत्स्य पालकों को सतर्क रहने की दी सलाह

मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर बढ़ने के बीच सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने मत्स्य पालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से तालाबों का पानी गर्म हो रहा है और उसमें ऑक्सीजन की मात्रा घट रही है, जिससे मछलियों के मरने का खतरा बढ़ गया है।

अधिकारियों ने मत्स्य पालकों को निर्देश दिए हैं कि गर्मियों में तालाबों की नियमित निगरानी करें। यदि मछलियां पानी की सतह पर सांस लेती दिखाई दें तो यह ऑक्सीजन की कमी का संकेत है, ऐसे में तुरंतसावधानी के तौर पर दोपहर की तेज धूप में तालाबों में चारा डालने से बचें। मछलियों को सुबह सूर्योदय से पहले या शाम सूर्यास्त के बाद ही चारा दें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि तालाबों का जलस्तर 5 से 6 फीट तक बनाए रखें, ताकि पानी जल्दी गर्म न हो। साथ ही सुबह और शाम के समय सबमर्सिबल पंप या ट्यूबवेल से ठंडा पानी डालें, जिससे पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहे और मछलियों को नुकसान से बचाया जा सके।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन सावधानियों का पालन करने से मत्स्य पालक अपनी मछलियों को हीट स्ट्रोक और ऑक्सीजन की कमी से सुरक्षित रख सकते हैं। ताजे पानी का प्रवाह बढ़ाना चाहिए।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व थैलेसीमिया दिवस 8 मई के अवसर पर रक्तदान करें - सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में अपरा एकादशी संकीर्तन का भव्य आयोजन, कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु.
ip is from remote address-216.73.216.254