Skip to main content

जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न,माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन,प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई,पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में प्रो.रतन चौहान की पुस्तक का विमोचन,उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता,मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला

पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया

पूरे भारत में जावरा के इंजीनियरो ने नाम रोशन किया
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह का उद्घाटन द ग्रैंड पदमा रिजॉर्ट्स जावरा में कार्यक्रम अध्यक्ष इंजी• के •एल• टाक एवं समिति द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती व विश्वेशरय्या जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ हुआ| प्रथम सत्र मैं स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर के•एल• टाक ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह के माध्यम से हमारे जीवन में पुराने दोस्तों से मिलकर नई ऊर्जा का संचार होता है तथा वर्तमान जीवन को सार्थक बनाता है| तत्पश्चात प्रत्येक इंजीनियर सदस्य ने अपना-अपना व्यक्तिगत परिचय एवं अपने द्वारा दी गई राष्ट्रको सेवाओं के बारे में सदन को अवगत कारवाया | कार्यक्रम के दौरान अपने पुराने साथियों से गले लगा कर भाव विभोर होते हुए अनेक साथी दिखाई दिए| द्वितीय सत्र में शाम को मुख्य अतिथि गोविंद राम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के प्राचार्य इंदल सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कांतिलाल टाक द्वारा की गई| वरिष्ठ इंजीनियरों का किया सम्मान वरिष्ठ साथियों का शाल, श्रीफल, माला, अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र के द्वारा अतिथियों ने सम्मानित किया | काकानी को किया सम्मानित इंजीनियर गोविंद काकानी को रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर विशेष रूप से शाल ,श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी सदन को अध्यक्ष द्वारा दी गई| मिलन समारोह में भाग लेने वाले सभी पूर्व छात्रों का भी अंग वस्त्र, माला व सम्मान पत्र के साथ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया| कार्यक्रम के बीच में मधुर संगीत का सभी लोगों ने लुफ्त उठाया| कार्यक्रम का सफल संचालन व सूत्रधार इंजीनियर गोविंद काकानी रहे| कॉलेज पहुंच पुरानी यादों को किया ताजा दूसरे दिन सभी छात्रों द्वारा कॉलेज भ्रमण कर सभी ने छात्र जीवन के अपने पुराने दिनो को याद किया| अपनी-अपनी कक्षाओं का भ्रमण किया| इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा पूर्व छात्रों के सम्मान में प्राचार्य इंदल सिंह की अध्यक्षता में आयोजन रखा गया| मिलन समारोह समिति अध्यक्ष कांतिलाल टाक ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस संस्था और गुरुजनों के आभारी हैं जिन्होंने हमें इस लायक बनाया | उसी के फल स्वरुप हम देश सेवा एवं मानव सेवा का पुण्य कार्य कर पाए| प्राचार्य इंदल सिंह ने कहा कि हम पूरी कोशिश करते हैं कि यहां का निकला हर छात्र इस संस्था का नाम रोशन करें | उन्होंने भविष्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली विस्तार योजना के बारे में सदन को अवगत कराया| पूर्व छात्र मिलन समारोह 2026 को सफल बनाने में पीके पाठक महासचिव, के एम कसोट कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण अनिल तिवारी , डीके मजावदिया, एम एल पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, हरीश मालवी, एस के नाहटा, नीरज मेहता, भोजन व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार पोखरना का सराहनीय योगदान रहा| अंत में राष्ट्रगान के साथ ही सभी साथियों ने मधुर स्मृतियों के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया|


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
इस घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। DRM रतलाम घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मछलियों को हीट स्ट्रोक से बचाने हेतु विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक सम्पन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में नगर विकास योजना क्रमांक -2 के क्रियान्वयन हेतु निविदा आमंत्रण को स्वीकृति प्रदान की गई.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
उज्जैन मे दि. 23 मई से 26 मई तक आयोजित अंडर 14 गर्ल्स राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा 42 रेल कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो के साथ मिला जामुन का पौधा.
ip is from remote address-216.73.217.42