Skip to main content

नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात,श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक,तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त,गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई,महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन,जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न,माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर,श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई

गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम । गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति महिला मंडल के द्वारा रतलाम के प्रसिद्ध तीर्थ त्रिवेणी कुंड पर स्थित श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई।
गंगा दशहरा पर माताजी की आरती व पूजा कोई धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, अपितु आदि सनातन काल से हिंदू धर्म में प्रकृति व जल के प्रति उसके महत्व, उपयोगिता तथा संचय की भावना को लेकर के जो मानव समाज के लिए कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं ,उस कड़ी में बनाई गई यह एक उपकार परंपरा है। जिसका निर्वाह करते समय मनुष्य को ईश्वर की इस अनमोल देंन के प्रति स्मरण कराया जाता है। आज के समय में इस त्यौहार का और भी ज्यादा महत्व पर बढ़ गया है जब इस ग्रीष्म ऋतु में प्रत्येक प्राणी मात्र को जल की आवश्यकता का अनुभव होता है। उसे वह पूरे वर्ष भर याद रख सके। यह बात सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी ने गंगा दशमी के पूजन के अवसर पर कही।
सनातन संस्कृति में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाले गंगा दशमी के त्यौहार पर आज प्रात: गंगा माता की पूजन अर्चन की गई।
श्री सनातन धर्म महिला मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल की सदस्याओं ने श्री शंकराचार्य जी की मंदिर से त्रिवेणी कुंड तक जाकर विधि विधान से गंगा माता को चुनरी उड़ाते हुए श्रृंगार कर तथा जल कलश पूजन कर गंगा मैया की आरती उतारी गई।
इस अवसर पर सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास संरक्षक द्वय श्रीमती तारा बहन सोनी एवं श्रीमती हंसा व्यास, श्रीमती आशा शर्मा, किरण सोनी, किरण कड़ेल, सावित्री सोनी, अंजू सोनी, सुनीता पाठक ,कौशल्या त्रिवेदी, हेमा निरंजनी, अनीता सोलंकी, कोकिला ओझा, भावना व्यास, अलका व्यास, कीर्ति व्यास, किरण ओझा, नीमा व्यास, दिव्या दवे, ऊषा दवे आदि अनेक महिलाएं उपस्थित थी ।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म सभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र शर्मा महामंत्री नवनीत सोनी, सुरेश दवे, जुगल पंड्या, जनक नांगल, अरविंद सोनी आदि के सान्निध्य में धर्ममय वातावरण में प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुआ। जिसे पंडित श्री संजय ओझा, पं. श्री दीपक परसाई व पं. श्री मनीष ओझा के द्वारा सम्पन्न कराया गया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजना बस स्टैण्ड जगमगाएगा दूधिया रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजना बस स्टैण्ड जगमगाएगा दूधिया रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजना बस स्टैण्ड जगमगाएगा दूधिया रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ip is from remote address-216.73.217.42