Skip to main content

रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉल,जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप,कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां

दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां रतलाम। नगर की ऐतिहासिक धरोहर महलवाड़ा परिसर में आयोजित विशेष योग एवं ध्यान सत्र में योगाचार्य श्रीमती दिव्या शक्तावत का स्वागत करते हुए मानव सेवा समिति योग ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने कहा कि दिव्या शक्तावत केवल शक्तावत परिवार की पुत्रवधु ही नहीं, बल्कि पूरे रतलाम जिले के लिए गौरव का विषय हैं। योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उन्होंने विभिन्न संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से उच्च स्तरीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसका लाभ निश्चित रूप से नगरवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि योगाचार्य श्रीमती दिव्या शक्तावत, जिन्होंने संस्कृति उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय सहित देश के विभिन्न संस्थानों से योग एवं ध्यान का विशेष ज्ञान अर्जित किया है, शीघ्र ही रतलाम में दिव्य हिलिंग थैरेपी एवं ध्यान आधारित स्वास्थ्य जागरण कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। इस पद्धति में प्राकृतिक वाइब्रेशन, मधुर ध्वनि एवं ध्यान साधना के माध्यम से व्यक्ति की आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का प्रयास किया जाता है, जिससे मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वक्ताओं ने कहा कि समूह योग क्रियाएं जहां शरीर को स्वस्थ एवं सशक्त बनाती हैं, वहीं ध्यान की साधना व्यक्ति के आंतरिक एवं सूक्ष्म आयामों को विकसित कर उसे सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित योग साधकों एवं योग कक्षाओं के संचालकों ने ध्यान एवं हिलिंग सत्र का अनुभव कर इसे आनंददायक एवं आत्मिक शांति प्रदान करने वाला बताया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, डॉ. प्रदीप कोठारी, वी.एस. रघुवंशी, मंसुख चोपड़ा, ए. खान, जगदीश सिंह, कमलेश पांडे, डॉ. प्रकाश चोपड़ा, प्रियंका बाफना, दीपा पुंजावत, माला विघ सहित अनेक योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महावीर सिंह शक्तावत, संतोष कुमारी शक्तावत, दिव्या शक्तावत, दिव्यराज सिंह शक्तावत, राघवेन्द्र सिंह शक्तावत, ज्योति शक्तावत एवं राजदीप सिंह शक्तावत सहित शक्तावत परिवार के सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। फोटो कैप्शन: महलवाड़ा परिसर में आयोजित विशेष योग एवं ध्यान कार्यशाला में उपस्थित योगाचार्य, योग साधक एवं अतिथिगण।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन, ‘सहज संस्कृति’ पुस्तक का विमोचन; कवियों-शायरों ने काव्य पाठ से बांधा समां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनकल्याण शिविरों से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री काश्यप.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कमला एकादशी पर गीता मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में हुए सराबोर.
ip is from remote address-216.73.216.200

रतलाम रोटरी क्लब 304 के मंडल अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा क्लब की आधिकारिक यात्रा पर रतलाम आए,विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम के आह्वान पर 311 यूनिट रक्त एकत्रित,महक संस्था के रजत जयंती काव्य महोत्सव में गूंजी साहित्य की स्वर लहरियां,दिव्य हिलिंग थैरेपी से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, योग-ध्यान से जागृत होंगी आंतरिक शक्तियां,स्पष्ट दृष्टि बेहतर जीवन,राम राज्य में सुविधाएं नीचे से ऊपर की और जाती हैं। राजा का कार्य प्रजा की सेवा करना होता हैं।,रक्तदान महादान – हमारी सेवा संस्कृति का उद्घोष,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध