Skip to main content

रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया,योगमय रतलाम की ओर बढ़ते कदम पार्षदों एवं योग प्रशिक्षकों का सेवा सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया योग गुरु का सम्मान,गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान,जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत,विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सिकल सेल मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प,श्री पंचान अग्रवाल समाज पिछले 15 वर्षों से निरंतर कर रहा जल सेवा

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच

राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। भारत भारती, रतलाम द्वारा सामाजिक समरसता, सद्भावना और सांस्कृतिक एकात्मता को समर्पित सद्भावना-मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता, फूड कार्निवाल "स्वाद-स्पंदन" एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन थ्री सिक्स्टी डिग्री टर्फ, त्रिवेणी रोड पर उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य कश्यप रहे। अध्यक्षता श्री विनय पत्राले ने की, जबकि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा एवं श्रीमती अर्चना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच सद्भावना-मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग प्रांत की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान की टीम विजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के कप्तान श्री भूपेंद्र सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान श्री योगेश को अतिथियों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट का सफल संचालन श्री राकेश यादव, श्री गोपाल मजावादिया,श्री आर सी तिवारी द्वारा किया गया। आयोजन का विशेष आकर्षण फूड कार्निवाल "स्वाद-स्पंदन" रहा, जिसमें लगभग तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रदेशों के पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिंध सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति और खान-पान की झलक प्रस्तुत कर भारतीय विविधता एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने श्रीमती तोषी शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि श्री चेतन कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द, सद्भाव और आत्मीयता को सुदृढ़ करते हैं तथा इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री विनय पत्राले ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन "लघु भारत" की संकल्पना को साकार करते हैं, जहां विभिन्न प्रांतों, समाजों, संस्कृतियों और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिलता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा ने भारत भारती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करने वाले प्रेरक उपक्रम हैं। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। समारोह में गुरु तेग बहादुर स्कूल समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गुरनाम सिंह डंग तथा स्वर्गीय अश्विनी कुमार शर्मा को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मरणोपरांत 'सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्री भगत भदौरिया, राजपूत समाज अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह गोयल, समाजसेवी श्री मदन सोनी, श्री जगदीश पहलवान सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप नगले ने किया। आयोजन की भूमिका एवं उद्देश्य पर श्रीमती अदिति दवेसर, रतलाम संयोजिका, भारत भारती ने प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत श्रीमती अदिति दवेसर, डॉ. प्रवीणा दवेसर, श्री प्रवीण रामावत, श्री राकेश यादव, रुद्राक्ष दवेसर एवं श्रीमती किरण छाबड़ा ने किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मीनाक्षी मलिक, श्री राहुल सक्सेना, श्री विक्रम, श्रीमती मोनिका नायर, श्री सौरभ शर्मा, रुद्राक्ष दवेसर, श्री पारस टॉक, श्री नरेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में डॉ. प्रवीणा दवेसर, प्रदेश संयोजिका, भारत भारती ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, समाज प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सिकल सेल मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प.
ip is from remote address-216.73.216.141