श्री पंचान अग्रवाल समाज पिछले 15 वर्षों से निरंतर कर रहा जल सेवा
सवांददाता
श्री पंचान अग्रवाल समाज, रतलाम द्वारा पिछले 15 वर्षों से निरंतर जल सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष भी समाज के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर जनशक्ति के सहयोग से प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। समाज के जल सेवा प्रमुख रितेश अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 120 कैन RO पानी का वितरण किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में समाज के सुनील अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, छोटू भैया, कुशल सुरेका एवं भावेश अग्रवाल प्रतिदिन ट्रेनों के आगमन के समय रेलवे स्टेशन पहुँचकर अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त समाज द्वारा एमसीएच(MCH) अस्पताल में भी एक प्याऊ संचालित कि जा रही है, जहाँ प्रतिदिन लगभग 1000 लीटर पानी की खपत हो रही है। समाज का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों एवं अस्पताल आने वाले लोगों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर मानव सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखना है।











