Skip to main content

श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न,रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया,योगमय रतलाम की ओर बढ़ते कदम पार्षदों एवं योग प्रशिक्षकों का सेवा सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया योग गुरु का सम्मान,गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान,जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान

गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सात दिवसीय गुरमुख शिक्षा कैंप का आयोजन दिनांक 8 जून 2026 से 14 जून 2026 तक इंदौर स्थित गुरु अमरदास हॉल में किया गया। केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह भाटिया एवं सचिव स.सुरजीत सिंघ टुटेजा द्वारा इस वर्ष का कैंप समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित किया गया। कैंप में बच्चों को गुरमुखी शिक्षा, गतका, गुरबाणी पाठ तथा अन्य गुरमत से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रतलाम से इस कैंप में गर्वित सिंह, इशप्रीत सिंह, पवन सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अमरप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर सलूजा, नायरा कौर सलूजा, दियारा कौर सलूजा, मायरा कौर सलूजा, गुनप्रीत कौर सलूजा एवं हरप्रीत कौर सोढ़ी सहित कुल 14 बच्चों ने सहभागिता की। कैंप में सहभागिता करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके प्रयासों एवं उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह में ज्ञानी मान सिंघ जी, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा न्यू रोड रतलाम के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह सलूजा, कमलजीत सिंह मक्कड़, देवेंद्र सिंह बग्गा, हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, हरजीत सलूजा,सतपाल सिंघ डंग, स.गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह खालसा एवं मनमीत सिंह डंग सहित अन्य समाज के गणमान्य उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने बच्चों को गुरमत शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने तथा सिख इतिहास, संस्कृति एवं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें अपनी विरासत से जोड़ना रहा। उपस्थित संगत ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत.
ip is from remote address-216.73.216.141