Skip to main content

श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न,रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया,योगमय रतलाम की ओर बढ़ते कदम पार्षदों एवं योग प्रशिक्षकों का सेवा सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया योग गुरु का सम्मान,गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान,जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न

सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

सेवा भारती रतलाम द्वारा संचालित श्री गुरुजी बालक छात्रावास में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु रविवार को छात्रावास परिसर, सुभाष नगर में प्रवेशोत्सव का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 30 विध्यार्थियों अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, दुपट्टा & पेन-कॉपी उपहार स्वरूप प्रदान कर प्रवेश करवाया गया | इस वर्ष छात्रावास मे 7 नवीन विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है | प्रवेशोत्सव की शुरुआत वैदिक हवन पूजन से हुई, जिसमे सभी छात्र सभागी बने| हवन मे मुखी यजमान सेवा भारती रतलाम समिति सदस्य श्री संजीव जी पाठक स-पत्नीक हवन पूजन मे सहभागी बने व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. लक्ष्मण जी परवाल एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री सुरेन्द्र जी सुरेका थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पूजनीय डॉ. हेडगेवार एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मण जी परवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि "छात्रावास केवल निवास का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। यहाँ प्राप्त होने वाले संस्कार, अनुशासन, स्वावलंबन एवं राष्ट्रभाव विद्यार्थियों के संपूर्ण जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम न मानकर राष्ट्रसेवा का साधन बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र जी सुरेका ने कहा कि सेवा भारती का प्रत्येक सेवा प्रकल्प समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का माध्यम है। श्री गुरुजी बालक छात्रावास जैसे प्रकल्प आर्थिक रूप से सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्रावास की कार्यप्रणाली, दैनिक दिनचर्या, अनुशासन व्यवस्था एवं सेवा भारती रतलाम द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी से अतिथियों को अवगत करवाया गया| उपस्थित सभी गणमानय बंधुओं ने छात्रावास के संस्कारमय वातावरण एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सेवा भारती रतलाम के अध्यक्ष श्री अनुज जी छाजेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सेवा भारती रतलाम के सचिव श्री मोहित कसेरा ने किया। अंत में उपाध्यक्ष श्री नितिन फलोदिया ने सभी अतिथियों, उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती रतलाम के श्री स्वतंत्र जी पाटनी, श्रीमति वीणा जी छाजेड़, राकेश जी मोदी, शीतल भंसाली, संजीव जी पाठक, योगेश जाट, कार्यकर्ता, अभिभावकगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत.
ip is from remote address-216.73.216.141