Skip to main content

श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न,रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया,योगमय रतलाम की ओर बढ़ते कदम पार्षदों एवं योग प्रशिक्षकों का सेवा सम्मान,महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया योग गुरु का सम्मान,गुरमुख शिक्षा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का सम्मान,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान,जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार, 21 जून 2026 को उत्साह, उमंग एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम रतलाम स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रव्यापी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्‍य सदस्‍याएं, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रही, जो जीवनभर शारीरिक सक्रियता, मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की महत्ता को रेखांकित करती है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मकता एवं तनावमुक्त जीवनशैली के लिए भी अत्यंत प्रभावी माध्यम है। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। पश्चिम रेलवे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न डिजिटल क्रिएटिव, संदेश एवं वीडियो के माध्यम से कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड रतलाम में आयोजित मुख्‍य कार्यक्रम के साथ ही रतलाम मंडल के सभी प्रमुख स्‍टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं, मरम्‍मत इकाइयों आदि में भी काफी उत्‍साह के साथ मनाया गया विश्‍व योग दिवस जिसमें बड़ी संख्‍या में अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के माध्यम से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने स्वास्थ्य, कल्याण एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों का सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जयवंत कोठारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रांका ग्रुप विस्तार चेयरमैन और संजय मोदी राष्ट्रीय पर्यावरण समिति में मनोनीत.
ip is from remote address-216.73.216.141