Skip to main content

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह,प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की,रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह उत्कर्ष संपन्न,श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न,रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम । महेश नवमी महोत्सव के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज, रतलाम द्वारा श्री महेश नवमी महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर महेश मेला 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन माहेश्वरी भवन परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें समाज के सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मेले को सफल बनाया। मेले का शुभारंभ अतिथियों श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी (पार्षद), श्रीमती सुधा रायसाहबजी सोमानी (प्राचार्य, शा. हा. स्कूल, ईसरथुनी) एवं श्री रामजी अजमेरा (शाखा प्रबंधक,इंडियन ओवरसीज बैंक) की गरिमामयी वातावरण में अतिथियों द्वारा रिबिन काट कर हुआ। अतिथियों ने समाज की एकता, पारिवारिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की तथा कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक पंरपरा का एक अंग है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाज अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापडिया, समाज संरक्षक श्री शैलेन्द्र डागा, माधव काकानी एवं श्रीमती हेमलता बिसानी द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मेले में विभिन्न संस्थाओं एवं सदस्यों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों, शीतल पेयों एवं मनोरंजन के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पावभाजी, दहीबड़ा, आमपाक, पानशेक, कोल्ड कॉफी, स्वीट कॉर्न, ब्राउनी, चॉकलेट्स, केक, पॉपकॉर्न सहित अनेक व्यंजनों का समाजजनों ने आनंद लिया। साथ ही अतिथियों ने भी सभी स्टॉलों का जाकर व्यंजनों का स्वाद लिया एवं प्रशंसा की। बच्चों एवं युवाओं के लिए मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही बच्चों के लिए ड्राईंग काम्पीटिशन एवं विभिन्न खेल गतिविधियों भी आयोजित की गई। मेला समिति के सदस्य रतन धूत, आदित्य डागा एवं गुंजन बाहेती ने बताया कि महेश मेला का उद्देश्य समाज के सभी परिवारों को एक मंच पर जोडऩा, आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करना तथा महेश नवमी महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाना है। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मनोरंजन एवं पारिवारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका समाजजनों ने भरपूर आनंद लिया। समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी स्नेह, सहयोग एवं पारिवारिक एकता को प्रोत्साहित करना था, जिसमें आयोजन पूर्णत: सफल रहा। मेले में उपस्थित समाजजनों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं आत्मीय वातावरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। माहेश्वरी समाज, रतलाम के पदाधिकारियों एवं समस्त संगठन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी स्टॉल संचालकों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया। अंत में समाज के सहसचिव श्री लक्ष्मीनारायण धूत ने सभी अतिथियों, स्टॉल संचालकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता हेतु सभी के सहयोग की सराहना की। भव्य शोभायात्रा निकलेगी संरक्षक शैलेन्द्र डागा ने बताया कि श्री महेश नवमी महोत्सव 2026 के अन्तर्गत 23 जून 2026 मंगलवार को रामोला मंदिर से प्रात: 07.30 बजे भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । जिसमें सुसज्जित घोड़े, बग्गियां, ढोल-ताशे एवं बैंड दल शामिल होंगे। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भगवान महेश के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे । शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती माहेश्वरी धर्मशाला कसेरा बाजार पहुंचेगी । आपने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के दिन भगवान महेश की कृपा से माहेश्वरी समाज के 72 मूल खांपों की उत्पत्ति हुई थी। इसी कारण महेश नवमी को समाज का वंशोत्पत्ति दिवस माना जाता है और यह समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कार एवं एकता का प्रतीक पर्व है। शोभायात्रा के पश्चात होगी महेश सभा प्रात: भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा के पश्चात माहेश्वरी समाज भवन कसारा बाजार पर आयोजित महेश सभा सभा में चित्तौडग़ढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप लढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए गोपालजी काकानी करेंगे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, महिला एवं युवा संगठन के पदाधिकारी तथा समाजबंधु उपस्थित रहेंगे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ip is from remote address-216.73.217.122