Skip to main content

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह,प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की,रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह उत्कर्ष संपन्न,श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,सेवा भारती के श्रीगुरुजी बालक छात्रावास में प्रवेशोत्सव संपन्न,रतलाम में पहली बार हुआ भारत भारती के तत्वाधान में अंतर राज्यीय सद्भावना-मैत्री क्रिकेट मैच,माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने कैंसर से बचाव पर सेमिनार किया,प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह उत्कर्ष संपन्न

रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह “उत्कर्ष” संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम। रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह “उत्कर्ष” होटल बालाजी सेंट्रल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह क्लब का वार्षिक कार्यक्रम था, जिसमें क्लब के सदस्यों, विभिन्न रोटरी क्लबों के प्रतिनिधियों तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल थीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब रतलाम द्वारा उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन संस्कार कोठारी, मंडलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट 3040, वर्ष 2026-27) उपस्थित रहे। समारोह में रोटेरियन अमरपाल सिंह वाधवा ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन आशीष राठी ने मानद सचिव पद की शपथ ग्रहण की। साथ ही नवगठित बोर्ड के सभी सदस्यों को पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन अशोक तांतेड ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन सदस्य मुकेश कोठारी, ध्रुव फलोदिया, संजीव गाबा एवं निखिल राय को नवीन सदस्यता पिन लगाकर एवं शपथ ग्रहण करवा कर प्रदान की गई। निवर्तमान अध्यक्ष हरीश वर्मा ने कॉलर एक्सचेंज कर नव-निर्वाचित अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा को पदभार सौंपा। स्वागत भाषण में अध्यक्ष अमरपाल सिंह वाधवा ने क्लब द्वारा पूर्व में किए गए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि, “रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि नेतृत्व, सेवा, मित्रता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में चिकित्सा, पर्यावरण, सदस्यता विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष एवं प्रभावी कार्यों पर जोर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि मीनाक्षी कंडवाल ने कार्यक्रम की थीम “Create Lasting Impact” पर अपना विशेष उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, “हम सभी अपनी जिंदगी में दो विरासतें छोड़कर जाते हैं—एक जो हम बनाते हैं और दूसरी जो हम लोगों के दिलों में छोड़ जाते हैं। उस विरासत को रचने का सबसे प्रभावशाली माध्यम सेवा है।” उन्होंने रोटरी क्लब रतलाम द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में डायलिसिस सेंटर का संचालन, आहार केंद्र, रोटरी गार्डन तथा स्किल ट्रेनिंग जैसे जनहितकारी प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने रतलाम के नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। इस अवसर पर सचिव दीपक पंत ने अपनी सचिव रिपोर्ट का वाचन भी ऑडियो विजुअल के द्वारा किया। इस अवसर पर प्रिया वर्मा को "इमर्जिंग रोटेरियन ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड भी दिया गया। समारोह में पद्म श्री सुश्री डाक्टर लीला जोशी, भवानी शंकर शर्मा एवं भूमिका फाटक को मानद सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन मीतू गादिया ने एवं आभार प्रदर्शन मानद सचिव आशीष राठी ने किया।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजस्थान की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई 'लघु भारत' की झलक.
ip is from remote address-216.73.217.122