राज्य
लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले
लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से मिले
|
RTMNwesToday News Desk
सवांददाता
मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से मुलाक़ात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री काश्यप का अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री काश्यप ने अपेक्षा व्यक्त की कि नव नियुक्त अध्यक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य करेंगे और लघु उद्योग निगम को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।




























