रतलाम विकास प्राधिकरण को प्रदेश में अग्रणी बनाने का संकल्प – मनोहर पोरवाल
सवांददाता
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा जिला कार्यालय में गरिमामय समारोह के साथ अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी, सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जुबिन जैन, सोनू यादव, पदमा जायसवाल, अनीता कटारिया, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंत्री राजेंद्र पाटीदार, अनुज शर्मा, मीडिया सह प्रभारी निलेश बाफना, आईटी सेल प्रभारी निलेश राव, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, आदित्य डागा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल के नेतृत्व में रतलाम विकास प्राधिकरण शहर के विकास कार्यों को नई दिशा देगा और कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप तथा महापौर प्रहलाद पटेल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्राधिकरण जनहित और शहर के व्यवस्थित विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनकी टीम रतलाम विकास प्राधिकरण को प्रदेश में कार्यकुशलता के आधार पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी और प्रवीण सोनी ने भी कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जयवंत कोठारी ने किया और आभार आदित्य डागा ने व्यक्त किया।














