Skip to main content

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद,ग्राम अडवानिया में चेकडैम का किया लोकार्पण,नेत्रदान बना मानवता का महादान : ठाकुर सा. नारायण सिंह कुंपावत ने मृत्यु उपरांत भी दी रोशनी की सौगात,श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक,तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त,गंगा दशहरा के पावन त्यौहार पर श्री गंगा माता के मंदिर में पूजन आरती की गई,महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन,जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई,जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न,जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

राज्य

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत बहुप्रतीक्षित इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। परियोजना के अंतर्गत पीथमपुर से धार के बीच 38.26 किलोमीटर लंबे रेलखंड में ट्रैक बिछाने का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रेलखंड पर विद्युतीकरण एवं सिगनलिंग कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। साथ ही पीथमपुर, सागौर, गुणावद एवं धार स्टेशनों पर स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं कवर शेड सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है। परियोजना के तहत टीही के समीप स्थित टनल का निर्माण कार्य भी अपने अंतिम चरण में है तथा ट्रैक डालने का कार्य प्रगति पर है, जो इस रेल लाइन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ट्रैक बिछाने एवं ट्रैक मशीन द्वारा पैकिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत 23 एवं 24 मार्च को प्रारंभिक परीक्षण किए गए।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विनीत गुप्ता के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पीथमपुर से धार के बीच 25 मार्च 2026 सफल इंजन(टॉवर वेगन) ट्रायल संचालित किया गया। इस ट्रायल के दौरान टॉवर वेगन के माध्यम से से 38.26 किलोमीटर की दूरी 54 मिनट में तय की गई, जो ट्रैक की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति का प्रमाण है। इस ट्रायल में टॉवर वेगन की अधिकतम गति लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

इस अवसर पर मुख्य इंजीनियर (निर्माण), चर्चगेट श्री धीरज कुमार, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण), इंदौर श्री अंकुर सिंह, श्री दिनेश कुमार मीना सहित निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण होने पर क्षेत्र में रेल संपर्क सुदृढ़ होगा, जिससे औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।


और ख़बरें "राज्य" केटेगरी में

राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मोहन खेड़ा तीर्थ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से आशीर्वाद.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में हवाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार, मिली अत्याधुनिक टर्मिनल की सौगात अमेरिकी कॉउंसिल ने इंदौर की हवाई सुविधा को क्वॉलिटी सर्टिफिकेट से किया सम्मानित.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभार.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री गुरु तेग़ बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कुल शास्त्री नगर के पुर्व छात्र रतलाम से रेडियो जॉकी तक.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजना बस स्टैण्ड जगमगाएगा दूधिया रोशनी से महापौर प्रहलाद पटेल ने हाई मास्ट लगाने के कार्य का किया भूमि पूजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री अरिहंत महाविद्यालय, रतलाम ने राज्य से राष्ट्रीय स्तर में दर्ज कराई उल्लेखनीय उपलब्धि हॉकी में नितिन राठौड़ का जलवा, पावरलिफ्टिंग में अंशुल मावी का दमदार प्रदर्शन.
ip is from remote address-216.73.216.90