Warning: Trying to access array offset on false in /home/rtmnewst/public_html/public/rtmnews.php on line 30

Warning: Trying to access array offset on false in /home/rtmnewst/public_html/public/rtmnews.php on line 30
Skip to main content

जैव विविधता समिति की बैठक सम्पन्न, संरक्षण पर विशेष बल,रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन,रतलाम में पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन,रतलाम में जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा रतलाम बास्केटबॉल कॉर्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन,आधार महाअभियान: 09 मई,रतलाम मंडल में ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित,सेवा और दान पात्र लोगों के लिए और समय अनुकूल हो श्री उपाध्याय संस्था परस्पर की सेवाएं अनुकरणीय श्री पोखरना,गोविंद काकाणी जी उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर स्वागत सम्मान,सकुशल घर लौटे शर्मा जी – गोविंद काकानी का सराहनीय प्रयास,जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल की कार्यवाही सुनिश्चित करें – समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

राज्य

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने बुधवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे। रतलाम के समाजजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत एवं धन्यवाद समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसी नीयत होती है, ऊपरवाला वैसी ही बरकत देता है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृदय की गहराईयों से लोगों के कल्याण की सोच रखते हैं, ईश्वर उसकी मदद करते हैं। हमारी सरकार लोक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्ध सोच, कर्मठता, समर्पण और नवाचारों के साथ आगे बढ़ रही है। आज प्रदेश के हर कोने में, हर छोर में सुशासन का दौर है। उन्होंने कहा कि हमने ‘‘विरासत से विकास’’ की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए जनहित में अधिकाधिक नवाचार अपनाकर प्रदेश की तरक्की के नए रास्ते बनाये हैं। प्रदेश की जनता की सेवा, कल्याण और सबके जीवन में खुशहाली लाने में हम कोई कसर नहीं रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘‘सच्चा वादा- पक्का काम’’ यही हमारी सरकार का मूलमंत्र है। प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो प्रदेश में रोजगार बढ़ेंगे और इसका सीधा लाभ हमारे अपने नागरिकों को होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभी और भी आयोग-निगम-मंडलों एवं विकास प्राधिकरणों में नियुक्ति की जाएंगी। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सभी सुयोग्य व्यक्तियों को अवसर दिया जाएगा।
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस अवसर पर रतलाम के विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश के साथ विकसित रतलाम का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करके उन्हें जनकल्याण का सेवा दायित्व देने के लिए आभार ज्ञापित किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल का भी अभिनन्दन किया
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह से पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल का भी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में स्वागत, अभिनन्दन किया और नियुक्ति के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित भाजपा के पितृपुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


और ख़बरें "राज्य" केटेगरी में

राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत-अभिनंदन.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मोहन खेड़ा तीर्थ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से आशीर्वाद.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर में हवाई सुविधाओं का हो रहा विस्तार, मिली अत्याधुनिक टर्मिनल की सौगात अमेरिकी कॉउंसिल ने इंदौर की हवाई सुविधा को क्वॉलिटी सर्टिफिकेट से किया सम्मानित.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत प्रधानमंत्री श्री मोदी का जताया आभार.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में महत्वपूर्ण प्रगति पीथमपुर से धार तक ट्रैक कार्य पूर्ण, सफल इंजन ट्रायल संपन्न.
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
अहमदाबाद–गोरखपुर एवं बान्द्रा टर्मिनस–गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा रतलाम बास्केटबॉल कॉर्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम डाक संभाग के रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में शनिवार दिनांक 09.05.2026 को आधार सेवाओं हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा और दान पात्र लोगों के लिए और समय अनुकूल हो श्री उपाध्याय संस्था परस्पर की सेवाएं अनुकरणीय श्री पोखरना.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल की कार्यवाही सुनिश्चित करें – समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव मेे भाजपा की प्रचंड़ जीत का जश्न झालमुड़ी के साथ मना.
ip is from remote address-216.73.216.11