Skip to main content

रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं,रतलाम मे मानसून की दस्तक, लेकिन बारिश का इंतज़ार जारी,पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई,शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद,जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित

जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
 |  न्यूज़ डेस्क

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, अलकापुरी रतलाम में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग शिक्षिका मीना भावसार एवं मेघा दवे, अध्यक्ष प्रतिनिधि कल्पना राजपुरोहित तथा संस्थान के निदेशक रघुवीर सिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की अनुदेशिकाओं एवं प्रशिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
योग शिविर के दौरान प्रशिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
योग शिविर में संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षार्थी तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में संस्थान की अनुदेशिका कीर्ति बक्शी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को .

रेडक्रॉस सोसायटी की अपील : 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाएं,रतलाम मे मानसून की दस्तक, लेकिन बारिश का इंतज़ार जारी,पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई,शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अर्जित की विशिष्ट उपलब्धि,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"