लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में हुआ। प्रातःकाल एवं सायंकाल आयोजित कथा-प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .









