Skip to main content

नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया,त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी,रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई,रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा निःशुल्क इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप 12 सितंबर को,वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित,रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा,सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष: 'सेवा संकल्प अभियान' को लेकर रतलाम में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित,विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: जिला चिकित्सालय में शिविर का आयोजन, 55 से अधिक मरीजों को मिला परामर्श व उपचार,न कोई जीता न कोई हारा”—परस्पर समझौते से सुलभ न्याय का संदेश: रतलाम में 12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी

रेल के साथ खेल नहीं" अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक द्वारा यात्रियों को किया गया जागरूक

रतलाम, 27 जुलाई। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश (ट्रेसपासिंग), चलती ट्रेनों अथवा रेलवे परिसर में वीडियो/रील बनाने जैसी असुरक्षित गतिविधियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा "रेल के साथ खेल नहीं" नामक विशेष जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश (ट्रेसपासिंग),
चलती ट्रेनों अथवा रेलवे परिसर में वीडियो/रील बनाने जैसी असुरक्षित
गतिविधियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा
के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा "रेल के साथ खेल नहीं" नामक विशेष
जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे
सुरक्षा बल, रतलाम मंडल, श्री अमित प्रकाश मिश्र के निर्देशन में मंडल
स्तर पर आरपीएफ कर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम
नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों
एवं रेल यात्रियों को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी क्रम में आज रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इंदौर के निरीक्षक श्री जीवन
सिंह तंवर, उप निरीक्षक श्री रामपाल सिंह एवं अन्य आरपीएफ कर्मियों
द्वारा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तथा इंदौर रेलवे स्टेशन के
प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को एकत्रित कर नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन
किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेल पटरियों को अनधिकृत रूप से
पार न करने, रेलवे ट्रैक एवं परिसर में वीडियो अथवा रील न बनाने तथा
रेलवे परिसर में चलते समय मोबाइल फोन पर बातचीत जैसी लापरवाहियों से बचने
का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियां
रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनके लिए
जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित यात्रियों को यह भी समझाया गया कि रेलवे देश
की अमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति है तथा प्रतिदिन लाखों नागरिक रेल यात्रा
करते हैं। ऐसे में रेल परिसरों एवं रेल संचालन की सुरक्षा बनाए रखना
प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। रेलवे सुरक्षा बल ने
सभी यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा
अन्य लोगों को भी सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील
की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया कलेक्टर ने की जिले के नगरीय निकायों के विकास कार्यों और योजनाओं की गहन समीक्षा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वृद्धाश्रम परिसर में हुआ वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत सनराइज फाइनेंस, लंदन की एमडी मयूरी चोरडिया ने रतलाम प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने रतलाम में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र में संभावित निवेश एवं औद्योगिक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। लोक सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर रतलाम विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इस अवसर पर आरडीए अध्यक्ष श्री मनोहरलाल पोरवाल, उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी, रोगी कल्याण समिति सदस्य श्री हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष श्री सुशील मूनत एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एल. तापड़िया सहित जिला अस्पताल का स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न कोई जीता न कोई हारा”—परस्पर समझौते से सुलभ न्याय का संदेश: रतलाम में 12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बना चुकी 'अनुभूति' संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद् जिला स्तरीय 'अष्टम पावस काव्य गोष्ठी' का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर +639615402077 से विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप संदेश किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मोबाइल नंबर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया का अधिकृत मोबाइल नंबर नहीं है। .

नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया,त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी,रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई,रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"