Skip to main content

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े,रतलाम में एक पुरुष और दो महिलाओं ने लिया देहदान का संकल्प, मेडिकल छात्रों को मिलेगा अध्ययन का संबल,श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम 13 सितंबर को हर्षोल्लास से मनाएगा श्रावणी उपाकर्म एवं रक्षाबंधन पर्व,नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया,त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी,रतलाम में स्वच्छता पर सख्ती: नगर निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में सफाई,रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार,रोटरी क्लब रतलाम द्वारा निःशुल्क इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप 12 सितंबर को,वृद्धजनों एवं युवा पीढ़ी के बीच संवाद को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित,रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

आईआरसीटीसी वेबसाइट और पीआरएस काउंटरों पर बुकिंग शुरू ब्लॉक के कारण उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम: आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने मंडल से गुजरने वाली 07 जोड़ी विशेष (स्पेशल) ट्रेनों के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) मुकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तारित ट्रेनों की सूची व तिथियां साझा की हैं:

विस्तारित ट्रेनों का विवरण:

वलसाड–हिसार–वलसाड स्पेशल: ट्रेन संख्या 04728 (वलसाड-हिसार) के फेरे 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 04727 (हिसार-वलसाड) के फेरे 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

उधना–मधुबनी–उधना स्पेशल: ट्रेन संख्या 09151 (उधना-मधुबनी) के फेरे 30 सितंबर 2026 तक एवं ट्रेन संख्या 09152 (मधुबनी-उधना) के फेरे 2 अक्टूबर 2026 तक विस्तारित रहेंगे।

उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल: ट्रेन संख्या 09031 (उधना-हसनपुर रोड) के फेरे 27 सितंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड-उधना) के फेरे 29 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे।

अहमदाबाद–दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल: ट्रेन संख्या 09465 (अहमदाबाद-दरभंगा) के फेरे 27 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09466 (दरभंगा-अहमदाबाद) के फेरे 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

बीकानेर–साईनगर शिरडी–बीकानेर स्पेशल: ट्रेन संख्या 04715 (बीकानेर-शिरडी) के फेरे 28 नवंबर 2026 तक एवं ट्रेन संख्या 04716 (शिरडी-बीकानेर) के फेरे 29 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं।

अजमेर–सोलापुर–अजमेर स्पेशल: ट्रेन संख्या 09627 (अजमेर-सोलापुर) 25 नवंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 09628 (सोलापुर-अजमेर) 26 नवंबर 2026 तक संचालित रहेगी।

प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज में ठहराव
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031 (20 सितंबर 2026 से) और ट्रेन संख्या 09032 (22 सितंबर 2026 से) प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर अस्थायी रूप से सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी।

बुकिंग और विस्तृत जानकारी
विस्तारित फेरों की अग्रिम बुकिंग सभी रेलवे पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। यात्री समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

देश
न्यूज़ डेस्क  | 
आईआरसीटीसी वेबसाइट और पीआरएस काउंटरों पर बुकिंग शुरू ब्लॉक के कारण उधना-हसनपुर रोड स्पेशल अब सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनीता मुथा ने संकल्पकर्ताओं को सौंपे पहचान-पत्र नेत्रदान, त्वचा दान और देहदान से पर्यावरण और चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगा बड़ा योगदान: गोविंद काकानी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज रतलाम द्वारा इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म, यज्ञोपवीत परिवर्तन और रक्षाबंधन का महापर्व आगामी 13 सितंबर (रविवार) को हस्त नक्षत्र के शुभ योग में बड़े ही धूमधाम एवं सामूहिक रूप से मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज की पूर्णेश्वर महादेव स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित होगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर पर बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया कलेक्टर ने की जिले के नगरीय निकायों के विकास कार्यों और योजनाओं की गहन समीक्षा .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के वार्ड 7 में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, जीत नगर उद्यान का होगा जीर्णोद्धार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पर्यावरण संरक्षण एवं जल प्रदूषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब रतलाम द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण वर्कशॉप का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कॉमर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग, वृद्धाश्रम परिसर में हुआ वृक्षारोपण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत सनराइज फाइनेंस, लंदन की एमडी मयूरी चोरडिया ने रतलाम प्रवास के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। उन्होंने रतलाम में विकसित किए जा रहे निवेश क्षेत्र में संभावित निवेश एवं औद्योगिक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। .