Skip to main content

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ कर किया निरीक्षण,धनतेरस से सजी पांच दिवसीय दीपावली की बहार, रोशनी और मिष्ठान से गुलजार हुए शहर के बाजार,रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर श्री कटेसरिया,स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी एवं अधिकारी 26 जनवरी को होंगे सम्मानित : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अहमदाबाद–राजगीर सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन,टीही–धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण संपन्न,तीन दिवस की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल,एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद,बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीपों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ कर किया निरीक्षण

कलेक्टर ने पुस्तकें देखी, विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया संवाद, जानी अध्ययन संबंधी जरूरतें मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा, दीदियां करेंगी लाइब्रेरी का संचालन
 |  न्यूज़ डेस्क

जिले के विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी 6 विकासखंडों में ज्ञानार्जन लाइब्रेरी प्रारंभ की गई हैं। शुक्रवार को कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचेड़ में ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जावरा, पिपलोदा एवं पंचेड़ स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विधायक श्री मथुरालाल डामर, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय तथा सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर संवाद किया तथा उनके विचार जाने। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई एवं अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

पंचेड़ में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्यों द्वारा 15वें वित्त आयोग की निधि से 5 लाख रुपए तथा जनसहयोग से 1 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। विधायक श्री मथुरालाल डामर ने लाइब्रेरी में एसी एवं इन्वर्टर की व्यवस्था के लिए विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन खंड पंचायत अधिकारी श्री कमलेश पालीवाल ने किया तथा आभार सीईओ जनपद पंचायत रतलाम श्री मनीष भंवर ने व्यक्त किया।

जिले के सभी 6 विकासखंडों में स्थापित हुईं लाइब्रेरी

जिले के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी 6 विकासखंडों में ज्ञानार्जन लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। विकासखंड रतलाम के ग्राम पंचेड़ में प्राथमिक विद्यालय भवन तथा आलोट में नागेश्वर रोड, दशहरा मैदान के सामने स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लाइब्रेरी विकसित की गई है। वहीं बाजना, पिपलोदा, जावरा एवं सैलाना में जनपद पंचायत परिसर में लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।

कंप्यूटर, इंटरनेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री उपलब्ध

ज्ञानार्जन लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए आरामदायक कुर्सी-टेबल, विभिन्न विषयों की पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की अध्ययन सामग्री, कंप्यूटर सिस्टम एवं हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी यहां ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग एवं डिजिटल शैक्षणिक सामग्री का उपयोग कर सकेंगे। लाइब्रेरी में शांत एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे विद्यार्थी एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकें।

दीदियां करेंगी संचालन, साथ में होगा दीदी कैफे

ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का संचालन आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक लाइब्रेरी के साथ दीदी कैफे भी संचालित होगा, जहां विद्यार्थियों को चाय, कॉफी एवं हल्के नाश्ते की सुविधा मिलेगी। इससे महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आजीविका एवं स्वरोजगार का अवसर भी मिलेगा।

मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा

ज्ञानार्जन लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को मात्र 1 रुपए प्रति घंटे की दर से अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक अध्ययन संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। जिले में इन लाइब्रेरी की स्थापना से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा एवं नियमित अध्ययन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर ने पुस्तकें देखी, विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया संवाद, जानी अध्ययन संबंधी जरूरतें मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा, दीदियां करेंगी लाइब्रेरी का संचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रकाश और उमंग का महापर्व दीपावली आज धनतेरस के साथ ही आधिकारिक रूप से आरंभ हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलामी सेव रतलाम की धरोहर, औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, नशा विरोधी अभियान एवं नारकोटिक्स नियंत्रण संबंधी कार्रवाई तथा खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टीही–धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण संपन्न 05 एवं 06 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण एवं गति परीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम युवा एवं महिला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 4 नवंबर को सुबह 10:30 बजे यूनियन कार्यालय में विधिवत शुभारंभ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला विधिक सहायता अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पूनम तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम नीना आशापुरे द्वारा अभिभाषक संघ, सभागार जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रातः 10:30 बजे दीपोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात् दीपोत्सव सामग्री विक्रय हेतु रखी गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उत्राण–लालकुआँ स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। .