Skip to main content

धनतेरस से सजी पांच दिवसीय दीपावली की बहार, रोशनी और मिष्ठान से गुलजार हुए शहर के बाजार,रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर श्री कटेसरिया,स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी एवं अधिकारी 26 जनवरी को होंगे सम्मानित : कलेक्टर श्री कटेसरिया,अहमदाबाद–राजगीर सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन,टीही–धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण संपन्न,तीन दिवस की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल,एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद,बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीपों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उत्राण–लालकुआँ के मध्‍य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर श्री कटेसरिया

रतलामी सेव रतलाम की धरोहर, औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग
 |  न्यूज़ डेस्क

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्देश दिए कि रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क एवं जीआई टैग का दुरुपयोग करने वाली कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई अन्य कंपनी रतलामी सेव के नाम से उत्पाद बेचती है, तो उसे नोटिस जारी कर हर्जाने के लिए प्रकरण भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रतलामी सेव रतलाम की पहचान और धरोहर है। इसके नाम एवं पहचान का उपयोग निर्धारित पंजीकृत उत्पादकों द्वारा ही किया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने उक्त निर्देश लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निर्यात संवर्धन की बैठक में दिए। बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल एवं औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने भी इस संबंध में सहमति व्यक्त की। इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि रतलामी सेव को रतलाम रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे के डीआरएम से चर्चा की जाएगी तथा रतलामी सेव को रेलवे के मेनू में शामिल कराने के संबंध में उद्योग विभाग को आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।

औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शोधित पानी औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगपति आवश्यकता के अनुसार इस पानी का उपयोग कर सकते हैं। पानी की गुणवत्ता को लेकर परीक्षण भी कराया जा सकता है।

बैठक में उद्योग संघ के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र के संचालन एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

आईटीआई में एआई, रोबोटिक्स एवं ड्रोन तकनीक के नए ट्रेड शुरू करने पर जोर

कलेक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रोजगार की नई संभावनाओं को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स एवं ड्रोन तकनीक जैसे नए ट्रेड शुरू करने के निर्देश दिए। इस संबंध में आगामी सप्ताह में बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया, ताकि आवश्यक प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रमों पर चर्चा कर आगे की कार्यवाही की जा सके।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, महाप्रबंधक उद्योग श्री अतुल बाजपेई सहित औद्योगिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रकाश और उमंग का महापर्व दीपावली आज धनतेरस के साथ ही आधिकारिक रूप से आरंभ हो गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलामी सेव रतलाम की धरोहर, औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, नशा विरोधी अभियान एवं नारकोटिक्स नियंत्रण संबंधी कार्रवाई तथा खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टीही–धार रेलखंड पर 25 केवी एसी विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण संपन्न 05 एवं 06 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण एवं गति परीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम युवा एवं महिला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 4 नवंबर को सुबह 10:30 बजे यूनियन कार्यालय में विधिवत शुभारंभ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला विधिक सहायता अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पूनम तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम नीना आशापुरे द्वारा अभिभाषक संघ, सभागार जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रातः 10:30 बजे दीपोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात् दीपोत्सव सामग्री विक्रय हेतु रखी गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उत्राण–लालकुआँ स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तीन रेलकर्मियों सहित आठ कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित .