- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
स्वामित्व योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी एवं अधिकारी 26 जनवरी को होंगे सम्मानित : कलेक्टर श्री कटेसरिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, नशा विरोधी अभियान एवं नारकोटिक्स नियंत्रण संबंधी कार्रवाई तथा खाद-बीज के भंडारण एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की।
वीसी के दौरान कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए कि जिले में नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं की जानकारी संकलित कर राज्य स्तर पर भेजी जाए, ताकि इन संस्थाओं के कार्यों की जानकारी उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों एवं अधिकारियों को 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
वीसी के दौरान रतलाम एनआईसी कक्ष में डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
















