Skip to main content

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव",समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,रूप चौदस पर बाजारों में छाई रौनक, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर उमड़ी भीड़,कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का शुभारंभ कर किया निरीक्षण

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 10 सितंबर।

आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हजरत निजामुद्दीन और दादर के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन–दादर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल रतलाम मंडल से होकर संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के चलने से त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगम और आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का समय और शेड्यूल
गाड़ी संख्या 04002 (हजरत निजामुद्दीन – दादर): यह ट्रेन 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से रात 23:45 बजे रवाना होगी। अगले दिन (बुधवार) सुबह 10:35 बजे रतलाम पहुँचकर 10:40 बजे आगे बढ़ेगी और रात 22:40 बजे दादर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04001 (दादर – हजरत निजामुद्दीन): यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दादर से मध्यरात्रि 00:15 बजे छूटेगी। गुरुवार सुबह 09:30 बजे रतलाम पहुँचकर 09:35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना और बुकिंग
यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित (AC) होगी, जिसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी कोच शामिल रहेंगे।

गाड़ी संख्या 04001 के लिए टिकटों की बुकिंग 12 सितंबर 2026 से सभी पैसेंजर रिजर्वेशन काउंटरों (PRS) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज झालानी एवं सचिव संजय पारख ने दी सभी को बधाई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"दीपावली पर किसी के घर ही नहीं, किसी की सांसों में रोशनी भरें - रक्तवीरों ने 15 यूनिट रक्तदान कर मनाया दीप महोत्सव" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा - कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के पांच दिवसीय पावन पर्व दीपोत्सव का आज दूसरा दिन यानी रूप चौदस (छोटी दीपावली) बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर ने पुस्तकें देखी, विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया संवाद, जानी अध्ययन संबंधी जरूरतें मात्र 1 रुपए प्रति घंटे में मिलेगी अध्ययन सुविधा, दीदियां करेंगी लाइब्रेरी का संचालन .

कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा,रतलाम में शुभ मुहूर्त में हुए किराना व्यापार के सौदे, दलाल बंधुओं ने निभाई सहभागिता,सकल ब्राह्मण युवा संवाद 2026: युवाओं ने शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस संकल्प लिया,गीता मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव,नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव