- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई
पल्स पोलियो अभियान के संबंध में बैठक की गई
पल्स पोलियो अभियान का आयोजन दिनांक 28 जून रविवार को किया जाएगा। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर किरण वाडीवा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत कार्ययोजना की समीक्षा बैठक सीएमएचओ कार्यालय में की गई , बैठक में सीएमएचओ सहित जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील , डाॅ सत्येन्द्र राजावत , मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया , कोल्ड चैन प्रभारी निलेश चौहान, आर आई डाटा मैनेजर कमल सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे













