Skip to main content

गर्वित गोखरू फाउंडेशन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया में 120 स्कूल बैग वितरित किए,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में,जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण,जनसुनवाई में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए।,रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में हुआ।,जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता,समाज के उत्थान हेतु लायंस क्लब की गतिविधियां हों – लायन संतोष चौहान,भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को इंदौर की राधा–कृष्ण एवं गोपियों की टोली करेगी नृत्य,रतलाम में चातुर्मास 2026 की तैयारियां शुरू, श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल ने बनाई भव्य रूपरेखा,मीडिया में संगठन को सशक्त रूप से प्रस्तुत करें मीडिया प्रभारी - चेतन्य काश्यप

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन एवं समीक्षा की गई।



निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति, नवीन प्रवेश प्रक्रिया, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण, साइकिल वितरण, अपार आईडी निर्माण, ई-उपस्थिति, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।



इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय उ.मा.वि. धराड़, शासकीय उ.मा.वि. बिलपांक तथा शासकीय नवीन कन्या उ.मा.वि. रतलाम, शासकीय उ.मा.वि. सिमलावदा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा संचालित ब्रिज कोर्स की कक्षाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की अधिगम उपलब्धियों का परीक्षण किया गया तथा शिक्षण को अधिक प्रभावी, गतिविधि-आधारित एवं छात्र-केंद्रित बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय गर्वित गोखरू फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बड़ोदिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 21 जुलाई 2026 को शासकीय आई.टी.आई रतलाम, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया गया है, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन तथा अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याओं को सुना और प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका चंपा विहार में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि जिंदल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली) थे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब से जुड़ने का उद्देश्य केवल सदस्यता नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और उत्थान लाना है। नवीन सदस्य इस संस्था का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करें, .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
थावरिया बाजार स्थित लगभग 350 वर्ष पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे पारंपरिक भव्य रथयात्रा निकलेगी। आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर में आगामी चातुर्मास 2026 को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कर्नाटक गजकेसरी, घोर तपस्वी गणेशलाल जी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी, वर्धमान आयंबिल तपोनिधि एवं जिनशासन प्रभाविका, मधुर व्याख्यानी परम पूज्या महासाध्वी प्रफुल्ला जी महाराज साहब आदि ठाणा-5 का पावन चातुर्मास वर्ष 2026 में रतलाम में संपन्न होने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आगामी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर नियुक्ति के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। श्री काश्यप ने अंग वस्त्र से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। .