- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
भगवान चौमुखा महादेव का अभिषेक पूर्ण आस्था एवं भक्ति भाव से संपन्न
रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर बागड़ो का वास स्थित श्री चौमुखा महादेव मंदिर में सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित विशेष अभिषेक, आरती एवं प्रसादी का आयोजन पूर्ण आस्था और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रतलाम में चातुर्मास कर रहे निर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज का विशेष सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
भगवान चौमुखा महादेव का विशेष अभिषेक युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री मदन सोनी ने सपरिवार विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न किया। अभिषेक के पश्चात भगवान शिव की आरती की गई तथा उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी का धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का अभिषेक एवं आराधना विशेष फलदायी मानी गई है। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि चौमुखा महादेव की निरंतर अभिषेक एवं शिव आराधना का संकल्प विजय एवं शुभ फल का मार्ग प्रशस्त करने वाला है।
स्वामी जी ने श्री अगरजी मंदिर परिसर का भ्रमण कर भगवान चौमुखा महादेव के वर्षभर चल रहे अभिषेक एवं शिव आराधना के संकल्प की सराहना करते हुए इसे धर्म एवं समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, वरिष्ठ सदस्य रमेश जी व्यास, रामचंद्र जी व्यास, सतीश राठौर अभिषेक योजना प्रमुख जुगल पंड्या, शैलेंद्र तिवारी सुरेश दवे, सुखदेव , अंकित मिश्रा, व अन्य पदाधिकारीगण ,मदन सोनी मित्र मंडल के श्री अर्पित पालीवाल, विराज सोनी, आयुष पांचाल, कपिल सोडाणी, गोकुल जी कृष्णा सोनी सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे श्रावण मास में सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा श्री चौमुखा महादेव मंदिर में नियमित रूप से अभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews










