श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को
गीता मंदिर ट्रस्ट, रतलाम के तत्वावधान में गुरुवार को एकादशी के पावन अवसर पर गीता मंदिर परिसर में भव्य एकादशी संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक अरुण सोनी ने भगवान श्रीकृष्ण एवं एकादशी महिमा पर आधारित मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी एवं विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुनीता मिश्रा, पुष्पा व्यास, लीना ठक्कर, ज्योति पुरोहित, रेणु व्यास, किरण व्यास, नीतू व्यास, सुनीता शर्मा, मधु रत्नावत, प्रेमलता दवे, संध्या कोटिया, गोपाल कुँवर पुरोहित, हितेन्द्र शर्मा, गोपाल जोशी, राधेश्याम मंत्री, रामचंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भक्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण करने की पश्चात गीता मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया गया कि अगला एकादशी संकीर्तन 10 जुलाई 2026 को गीता मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागी बनने का आग्रह किया गया।










