- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत
"भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत"
प्रांतीय राजपुरोहित महिला जागृति मंच ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले कुशाग्र राजपुरोहित (पुत्र श्री मुकेश पुरोहित) का उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस उपलब्धि पर संगठन की सदस्याएँ उनके घर पहुँचीं, परिवार को शुभकामनाएँ दीं और कुशाग्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष कल्पना राजपुरोहित, सचिव प्रभा राजपुरोहित सहित यमुना राजपुरोहित, कुसुम राजपुरोहित, रेखा राजपुरोहित, किरण राजपुरोहित, मंजु राजपुरोहित, पूर्णिमा राजपुरोहित और ऋतु राजपुरोहित उपस्थित रहीं।













