Skip to main content

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब का मंगलमय आगमन वर्ली सीफ़ेस स्थित काश्यप निवास पर पावन पगलिये

आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब का मंगलमय आगमन वर्ली सीफ़ेस स्थित काश्यप निवास पर पावन पगलिये
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम/मुंबई, 17 नवंबर। पुण्यसम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब के पट्टधर एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब का मुंबई वर्ली सीफ़ेस स्थित MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर मंगलमय आगमन हुआ।

गुरुदेव आचार्यश्री, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप संग विहार करते हुए पहुंचे, जहाँ मंत्री श्री काश्यप एवं परिवार ने ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के साथ हार्दिक स्वागत किया। परंपरानुसार माताजी श्रीमती तेजकुंवर काश्यप, श्रीमती नीताजी, पूर्वीजी, अमीजी एवं बालक सारांश ने गवली कर अभिनंदन किया। तत्पश्चात निवास में पावन पगलिये संपन्न हुए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे। सामूहिक गुरुवंदन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। परिवार के सुपुत्र मास्टर सारांश काश्यप ने तबले पर संगत करते हुए संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के साथ “गुरुवर तुमको प्रणाम” भक्ति-गीत प्रस्तुत किया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इसके बाद थराद मुंबई संघ के अध्यक्ष रमेशभाई धरु तथा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उपस्थित भक्तों को संबोधित किया।
आशीर्वचन और मांगलिक
मुनिवर विद्वतरत्न जी एवं निपुणरत्न जी महाराज साहेब ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किए। आचार्यश्री ने मांगलिक फरमाकर सभी साधर्मिकों को आशीर्वाद दिया। नवकारसी एवं स्वामिवात्सल्य का उत्तम आयोजन किया गया, जिससे श्रद्धालुओं ने भक्ति का लाभ प्राप्त किया
।समाज कल्याण पर मार्गदर्शन
दोपहर में आचार्यश्री की गोचरी के पश्चात महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी दर्शनार्थ पधारे और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री लोढ़ा एवं श्री काश्यप ने समाज की प्रगति एवं कल्याण के विषय पर आचार्यश्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

दिनभर काश्यप परिवार के रिश्तेदारों, इष्टमित्रों, संघ के वरिष्ठजनों एवं प्रमुख समाजसेवियों ने गुरुदेव के दर्शन-वंदन का लाभ लिया। संध्या में गुरुदेव ने परिवार को वाक्षक्षेप कर मांगलिक सुनाया और तत्पश्चात वर्ली स्थित निवास से विहार किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित .

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव