Skip to main content

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

आदिवासी बहुल इलाकों में मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में रेल मंत्रालय का अहम कदम नीमच- बांसवाड़ा- दाहोद नई लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण की स्वीकृति

दिल्ली से मुंबई के लिए तैयार होगा एक नया रूट आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी-अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
 |  न्यूज़ डेस्क

नई दिल्लीः आदिवासी बहुल इलाकों के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में रेल मंत्रालय ने अहम कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 380 किलोमीटर लंबी नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की है।
इस स्वीकृति के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आदिवासी बहुल बांसवाड़ा की स्वाभाविक कनेक्टिविटी दाहोद के साथ है। इसलिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम प्रोजेक्ट के साथ नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इस लाइन से दिल्ली से मुंबई जाने वाली रेलगाड़ियां के लिए आदिवासी बहुल बांसवाड़ा से होकर एक नया रूट प्राप्त होगा। यह रूट ताप्ती सेक्शन से मुंबई-दिल्ली मेन रूट को दाहोद से जोड़ने वाला सबसे छोटा रूट होगा। इससे मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के छह शहरों को लाभ होगा। शहादा शहर को भी सर्वेक्षण के लिए इस मार्ग में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि इस शहर की आबादी 50 हजार से अधिक है।
राजस्थान का बांसवाड़ा जिला पहाड़ी क्षेत्र और खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन अभी भारतीय रेल से जुड़ा नहीं है। इस क्षेत्र में मैंगनीज अयस्क, डोलोमाइट, चूना पत्थर, सोना, तांबा, क्वार्टजाइट जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए क्षेत्र से माल ढुलाई की भी प्रबल संभावना है, जिसका नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद के छोटे मार्ग से परिवहन किया जा सकेगा। वहीं, दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार एक पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्र में स्थित है। यह ताप्ती रेल खंड से दाहोद में उच्च घनत्व नेटवर्क यानी मुंबई-नई दिल्ली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला छोटा मार्ग होगा। यह मार्ग विकास की मुख्यधारा से वंचित लोगों का भी उत्थान करेगा और उन्हें रेल के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा। इस नए रेल मार्ग से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
"भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत" .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मृत्यु के बाद भी बांट गईं रोशनी : प्रिंस प्लाजा, छत्रीपुल निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सुषमा खोंड के नेत्रदान से कई जीवन होंगे आलोकित .

जावरा ब्लॉक के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसे के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।,भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने कुशाग्र राजपुरोहित का भव्य स्वागत,जन शिक्षण संस्थान अलकापुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प,श्रीकृष्ण भजनों की मधुर प्रस्तुति ने बांधा समां, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ, अगला संकीर्तन 10 जुलाई को,6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित,शिव शक्ति वासुकी धाम पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति,अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव