Skip to main content

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे,सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था,'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश',रतलाम में 'सिलसिला एवं तलाशे जौहर' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,2027 की जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी,स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत,जल अर्पण दिवस मनाया गया,प्रतिभावान छात्रों का सम्मान,लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय,पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था

सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

रतलाम 13 फरवरी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा सीहोर स्थित
कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान संभावित अतिरिक्त
यात्री भीड़ को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से समायोजित करने के लिए
सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं।



पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस
विज्ञप्ति के अनुसार 14 से 20 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस आयोजन को ध्यान
में रखते हुए रतलाम रेल मंडल प्रशासन द्वारा सीहोर स्टेशन बहुआयामी
कार्ययोजना लागू की गई है। इसके दिए सुरक्षा, संरक्षा, यात्री सुविधा,
ट्रेन परिचालन आदि जैसे सभी आधारभुत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।



अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव एवं विशेष रेल सेवाएं

महोत्सव अवधि के दौरान 13 से 22 फरवरी 2026 तक सीहोर स्टेशन पर 21 जोड़ी
ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उज्जैन से
सीहोर/भोपाल के मध्य 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
यात्री भार को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनों के
संचालन की भी योजना तैयार रखी गई है।



प्लेटफार्म एवं आवागमन व्यवस्था में विशेष परिवर्तन

भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान सीहोर स्टेशन पर पैदल ऊपरी
पुल (FOB) से आवागमन अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।
भोपाल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म संख्या 2 से संचालित होंगी।

उज्जैन की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म संख्या 1 से संचालित होंगी।

भोपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को भोपाल एंड स्थित अंडरपास से सीधे
प्लेटफार्म 2 पर प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि उज्जैन की ओर जाने वाले
यात्री प्लेटफार्म 1 की ओर से सीधे प्लेटफार्म 1 पर पहुंचेंगे। किस
प्लेटफार्म से कौन-सी ट्रेन जाएगी, इसकी नियमित उद्घोषणा की जा रही है।

क्राउड होल्डिंग एरिया एवं बैरीकेडिंग

स्टेशन परिसर में विशेष ‘ क्राउड होल्डिंग एरिया ’ बनाया गया है, जहां
यात्रियों को ट्रेन आगमन से पूर्व रोका जाएगा तथा ट्रेन आने पर ही
प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़
एकत्रित न हो। प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसर में व्यापक बैरीकेडिंग की गई
है तथा प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।



सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था

भीड़ प्रबंधन हेतु RPF एवं GRP के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा कर्मी नियुक्त किए गए हैं।
स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही
है, जिसकी मॉनिटरिंग मंडल कार्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी की जा
सकेगी।
मेला अवधि में रतलाम मंडल की सिविल डिफेंस टीम को भी सक्रिय रूप से शामिल
किया गया है, जिन्हें किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने का विशेष
प्रशिक्षण प्राप्त है। किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए चिकित्सा सुविधा की
भी समुचित व्यवस्था की गई है।

यात्री सुविधाओं का विशेष प्रबंध

यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर पीने के पानी, पर्याप्त प्रकाश
व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन आदि की समुचित
व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 की ओर अतिरिक्त
टिकट काउंटर खोले गए हैं। टिकट जांच एवं अतिरिक्त टिकट निर्गमन के लिए
वाणिज्य विभाग द्वारा अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।

रेलवे द्वारा स्टेशन क्षेत्र के साथ-साथ मेला क्षेत्र में भी दिशा-सूचक
बैनर लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण

रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने 13 फरवरी को वरिष्ठ
अधिकारियों के साथ सीहोर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर, की गई व्यवस्थाओं
का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल द्वारा व्यापक
और सुविचारित तैयारी की गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी
सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

समन्वित प्रयास

रतलाम मंडल द्वारा वाणिज्य, परिचालन, सुरक्षा, विद्युत, यांत्रिक,
इंजीनियरिंग सहित सभी विभागों के समन्वित प्रयास से मेला अवधि पूर्व ही
तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थीं। स्थानीय प्रशासन के साथ नियमित समन्वय
स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया गया है।

पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान यात्रियों के
सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश'.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश'.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश'.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय.

श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा संपन्न हुई इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल पर थे,सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के मद्देनजर सीहोर रेलवे स्टेशन पर व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था,'रतलाम में विवाह समारोह: आठवें वचन से परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश',रतलाम में 'सिलसिला एवं तलाशे जौहर' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,2027 की जनगणना देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी,स्टार 11, जवाहर और इंडियन गोल्ड रिलायबल ने दर्ज की जीत,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"