गीता मंदिर पर हुआ एकादशी संकीर्तन
सवांददाता
सोमवार को मित्र निवास रोड स्थित गीता मंदिर पर एकादशी संकीर्तन का आयोजन गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया। जिसमें को पं गोपाल कृष्ण शर्मा ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। 'केवट ने कहा रघुराई से उतराई ना लूंगा हे भगवान। मैं नदी नाले का केवट हूं,तुम भवसागर के स्वामी हो। मैं यहां वहां पार लगाता हूं तुम वहां वहां पार लगा देना' जैसी कई प्रस्तुतियाँ दी गई। जिस पर महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ नृत्य किया।
मोहिनी एकादशी को लेकर पं चेतन जोशी ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु के 'मोहिनी' अवतार की पूजा की जाती है, जो मोह-माया के बंधनों से मुक्ति और पापों का नाश करती है। यह व्रत रखने से व्यक्ति को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
कार्यक्रम के अंत में गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें वीरेंद्र वाफगांवकर, दीपक राजपुरोहित, संजय व्यास,राधेश्याम मंत्री, गोपाल पालीवाल,हितेश शर्मा, लोकपाल सिंह राठौर, गौरव शांडिल्य मुंबई, विजय परवाल, रामचंद्र शर्मा, राजकुमार सोनी, बाबूलाल चौधरी, गोपाल कुंवर राजपुरोहित, उमा पुरोहित,रेणु व्यास, रामा शर्मा, अंजू द्विवेदी, कला व्यास संध्या कोटिया, हीरामणि पुरोहित,सुनिता मिश्रा
सहित भक्तगण श्रद्धालु व क्षेत्र से बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अगला संकीर्तन 13 मई बुधवार को अपरा एकादशी का आयोजन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक डाँ. पी के पुरोहित परिवार की और रहेगा।














