Skip to main content

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने किया पेशवा बाजीराव की पुण्यतिथि पर किया व्याख्यान का आयोजन,रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष नियुक्त, पहली बार बोर्ड सदस्यों की भी नियुक्ति हुई,समर कैंप 2026: बच्चों के लिए सीख और मस्ती का अनोखा संगम भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक आयोजित,कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्र नामली का आकस्मिक निरीक्षण किया,गीता मंदिर पर हुआ एकादशी संकीर्तन,तीन ट्रेनों का पिंगलेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर अस्‍थाई ठहराव,जयपुर मंडल में ब्‍लॉक के कारण उदयपुर - सिटी जयपुर एक्‍सप्रेस प्रभावित,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न,शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई,पीएम स्वनिधी योजना में रतलाम नगर निगम ने प्रदेश में प्राप्त किया दूसरा स्थान

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष नियुक्त, पहली बार बोर्ड सदस्यों की भी नियुक्ति हुई

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनके साथ गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।
नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष ने पहले भोपाल स्थित एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर अपनी नियुक्ति पर उनका भी आभार जताया। इस दौरान श्री काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने श्री पोरवाल का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। आर.डी.ए. अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्ति ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। विधायक जनसंपर्क कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी गई। इस दौरान नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामु डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, जयेश वसावा, संजय पांडे, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने किया पेशवा बाजीराव की पुण्यतिथि पर किया व्याख्यान का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समर कैंप 2026: बच्चों के लिए सीख और मस्ती का अनोखा संगम भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने किया पेशवा बाजीराव की पुण्यतिथि पर किया व्याख्यान का आयोजन.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
समर कैंप 2026: बच्चों के लिए सीख और मस्ती का अनोखा संगम भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक आयोजित.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई.
ip is from remote address-216.73.216.11