रतलाम रत्नपुरी शामियाना जिला सम्मेलन
सवांददाता
रतलाम रत्नपुरी शामियाना जिला सम्मेलन समिति, टेंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में रानी जी की धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ।
इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी व उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी का पुष्पमाला से अभिनंदन हुआ।
संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र बोथरा को 'संघ गौरव' उपाधि से सम्मानित किया गया।समिति संयोजक सुभाष मूणत व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
महिला विंग की अध्यक्षा रागिनी वशिष्ठ सहित कई सदस्य सम्मान समारोह में शामिल रहे।
युवा लाबी के अनमोल सिंघल, आर्यन वशिष्ठ व अन्य ने भी स्वागत किया।
टेंट एसोसिएशन ने मांग रखी कि शामियाना क्लस्टर हेतु रियायती दर पर भूमि आवंटित की जाए।
अध्यक्ष पोरवाल ने विधायक चेतन कश्यप से मांग रखने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष काकानी ने कहा टेंट व्यवसाय हर सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है।
उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने त्रैमासिक बैठक की शुभकामनाएँ दीं।







