Skip to main content

रतलाम शहर

रतलाम झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी

रतलाम झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से डाक फ्रेंचाइजी के लिए रतलाम डाक संभाग के रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवाओं के विस्तार के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भारतीय डाक पूरे देश में बुनियादी डाक सुविधाओं की आम जन तक पहुंच बढ़ाने का सार्वभौमिक सेवा दायित्व का निर्वहन कर रहा है।

आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक डाकघर हैं, जिनमें से 89% ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, फिर भी डाकघरों की मांग बनी हुई है।

ग्राहकों की ओर से विशेष रूप से नए विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में अधिक डाकघर खोलने की निरंतर मांग है।

इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंडिया पोस्ट ने फ्रैंचाइज़ योजना शुरू की है, जिसके तहत काउंटर सेवाएं फ्रैंचाइज़ के माध्यम से दी जाएंगी, जबकि डिलीवरी और ट्रांसमिशन विभाग द्वारा जारी रहेंगे।

ये सुविधाएं मिलेंगी फ्रेंचाइजी आउटलेट पर

1. डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री ।
2. स्पीड पोस्ट और मनीऑर्डर की बुकिंग ।
3. पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) के एजेंट के रूप में कार्य करना और प्रीमियम कलेक्शन सहित आफ्टर सेल सेवाएं प्रदान करना।

इच्छुक आवेदकों के पास उपयुक्त कार्यस्थल, कंप्यूटर संचालन का मूलभूत ज्ञान तथा ग्राहकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने की क्षमता होना आवश्यक है।

चयनित फ्रेंचाइजी को डाक विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप सेवाएं संचालित करनी होंगी।

डाक विभाग ने इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित 22 जून 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है।

फ्रेंचाइजी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र अधीक्षक डाकघर, रतलाम के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए श्री पी आर मीना सहायक अधीक्षक (मुख्यालय) से मोबाइल नंबर
9024470229 पर संपर्क कर सकते हैं।


और ख़बरें "रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम का गौरव: राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति के सदस्य बने पंडित संजय वशिष्ठ, साख संस्था ने किया भव्य सम्मान.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं माननीय सांसदों की बैठक संपन्न.
ip is from remote address-216.73.216.43