Skip to main content

सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात,रतलाम पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर,शिव शक्ति वासुकी धाम में भव्य शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव,सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण,महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत महेश मेला का हुआ भव्य आयोजन,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह,प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की,रोटरी क्लब रतलाम का 82वां पदभार ग्रहण समारोह उत्कर्ष संपन्न,श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर

सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण

सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण
 |  RTMNwesToday News Desk

सवांददाता

आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेलवे व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्विन कुमार ने मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बाकनिया-भौंरी से उज्जैन तक विंडो ट्रेलिंग एवं संरक्षा निरीक्षण किया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निरीक्षण के दौरान सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण के साथ ही पिंगलेश्वर, पवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर सिंहस्थ मेले के लिए की जा रही तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अधोसंरचना विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर सीहोर, शुजालपुर एवं मक्सी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीहोर स्टेशन पर निर्माणाधीन क्राउड होल्डिंग एरिया (भीड़-रोकथाम क्षेत्र), जिसका निर्माण RITES द्वारा किया जा रहा है, का भी निरीक्षण किया गया इसके साथ ही सीहोर स्टेशन पर निर्माणाधीन 12मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निरीक्षण कर समयबद्ध रूप से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सिंहस्थ मेले के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार भी उपस्थित रहे।


और ख़बरें "ताज़ा खबरें/रतलाम शहर" केटेगरी में

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण.



ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सिंहस्थ मेले की तैयारियों का जायजा के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने किया उज्जैन - बाकानियां भौरी खंड का संरक्षा निरीक्षण.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम में के नवीन पदाधिकारीयो के सैलाना मार्ग स्थित जोधा बाग में आयोजित पद ग्रहण समारोह.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्राधिकरण की नगर विकास योजना -02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की.
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.
ip is from remote address-216.73.217.46